फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Excitement intensifies regarding IMA elections contenders will be decided today

Gorakhpur News: आईएमए चुनाव को लेकर तेज हुई सरगर्मी, आज तय हो जाएंगे दावेदार

Thu, 02 Nov 2023 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Nov 2023 11:04 AM IST
सार

वर्तमान में डॉ. राजेश गुप्ता इसके अध्यक्ष हैं। इसीलिए इस चुनाव पर डॉक्टरों के अलावा दूसरे वर्गों के लोगों की भी नजर होती है। संगठन के इस चुनाव को लेकर एक पखवारे से अंदरूनी तौर पर हलचल चल रही है।

विज्ञापन
Excitement intensifies regarding IMA elections contenders will be decided today
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को छह पूर्व पदाधिकारियों ने नामांकन दाखिल किए। अभी बृहस्पतिवार को भी नामांकन होगा। इसके बाद अंतिम तस्वीर साफ होगी। पांच नवंबर को चुनाव होना है।

विज्ञापन


आईएमए से निजी व सरकारी अस्पतालों के करीब एक हजार डॉक्टर जुड़े हैं। आईएमए का अध्यक्ष बनना काफी महत्व रखता है। शहर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव भी आईएमए के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण लोग हैं जो इस पद पर रह चुके हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में डॉ. राजेश गुप्ता इसके अध्यक्ष हैं। इसीलिए इस चुनाव पर डॉक्टरों के अलावा दूसरे वर्गों के लोगों की भी नजर होती है। संगठन के इस चुनाव को लेकर एक पखवारे से अंदरूनी तौर पर हलचल चल रही है। चुनाव की तारीख घोषित होते ही दावेदारी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग लाॅबी के डॉक्टर अपना उम्मीदवार तय करने में जुटे हैं। इसी बीच एक महिला प्रत्याशी के दावेदारी को लेकर चुनाव अधिकारियों में नाराजगी है। जिसके बाद मंगलवार को आम सभा की बैठक बुलानी पड़ी। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि सब कुछ पुरानी पद्धति के अनुसार ही होगा। चुनाव अधिकारी भी वही होंगे, जो पहले से नामित हैं।

इसके बाद बुधवार को नामांकन दाखिल होना शुरू हुआ। आईएमए से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि शाम तक करीब सात-आठ लोगों की दावेदारी सामने आ चुकी थी। इसमें छह पूर्व पदाधिकारी भी हैं। बहरहाल चुनावी गतिविधि तेज होने के बाद सभी डॉक्टरों की इसमें रुचि बढ़ गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed