{"_id":"5ece7ad38ebc3e90b43df131","slug":"excessive-use-of-hand-sanitizer-threatens-health181","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैंड सैनिटाइजर के ज्यादा प्रयोग से सेहत को है खतरा, अब डॉक्टर भी दे रहे हैं ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंड सैनिटाइजर के ज्यादा प्रयोग से सेहत को है खतरा, अब डॉक्टर भी दे रहे हैं ये सलाह
Wed, 27 May 2020 08:52 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों के बीच डॉक्टर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कह रहे हैं। डब्लूएचओ की ओर से बार-बार हाथ धोने की बात भी कही जा रही है। इन सबके बीच हैंड सैनिटाइजर की सलाह भी दी जा रही है। लेकिन इसके ज्यादा प्रयोग से सेहत को भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
ऐसे में डॉक्टर कम सैनिटाइजर प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते हैंड सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल मौजूदा समय में हो रहा है। हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह खुद स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। लेकिन सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से शरीर में स्कीन एलर्जी की संभावना ज्यादा है।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने भी दी सलाह
जिला अस्पताल के डॉ राजेश कुमार ने बताया कि सैनिटाइजर शरीर में मौजूद माइक्रोबायोम्स यानी एक तरह की अच्छी बैक्टीरिया को प्रभावित कर सकता है। यह वैक्टीरिया हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। ऐसे में हैंड सैनिटाइजर का उपयोग सिर्फ तब किया जाए जब साबुन और पानी से हाथ धोना संभव न हो।
बताया कि एंटी बैक्टीरियल तत्व के साथ आने वाले हैंड सैनिटाइजर कई बार एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी बैक्टीरिया को विकसित कर सकते हैं। इसलिए इस तरह के बैक्टीरिया न हो इसके लिए सैनिटाइजर की जगह साबुन से हाथ धुलें।
उन्होंने बताया कि अगर हाथ गंदे है, जो सैनिटाइजर का उपयोग न करें, बल्कि साबुन से हाथ को धुलें। हैंड सैनिटाइजर में ट्राइक्लोसान नाम का एक केमिकल यानी रसायन होता है। इस केमिकल को हाथ की त्वचा सोख लेती है।
इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से यह केमिकल हमारे ब्लड तक भी पहुंच सकता है और ब्लड में मिलने के लिए बाद यह हमारी मांसपेशियों के ऑर्डिनेशन को नुकसान पहुंचाता है।