{"_id":"5f860f098ebc3e9bb5430493","slug":"exam-forms-will-be-subbmitted-without-student-and-parents-signature-gorakhpur-city-news-gkp3692932117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: बच्चों और अभिभावक के हस्ताक्षर के बिना भरे जाएंगे परीक्षा फार्म, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: बच्चों और अभिभावक के हस्ताक्षर के बिना भरे जाएंगे परीक्षा फार्म, जानिए क्यों
Wed, 14 Oct 2020 09:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों और अभिभावकों के हस्ताक्षर के बिना ही इस बार सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा के फार्म स्कूल भरेंगे। अब तक फॉर्म पर बच्चों और उनके अभिभावकों का हस्ताक्षर अनिवार्य होता था, लेकिन इस बार कोरोना काल में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बोर्ड ने यह बड़ा बदलाव किया है।
स्कूल एसोसिएशन ऑफ गोरखपुर के अध्यक्ष अजय शाही ने बताया कि परीक्षा फॉर्म पर बच्चे या उनके अभिभावक का हस्ताक्षर नहीं लिया जाएगा। स्कूल अपने स्तर से जांच कर बोर्ड को छात्रों का रिकॉर्ड भेजेंगे। अगर इसमें किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो इसके लिए स्कूल जवाबदेह होंगे।
स्कूल के प्राचार्य भी डिजिटल हस्ताक्षर ही करेंगे। इस बार हार्ड कॉपी भेजने पर भी रोक लगाई गई है। अब तक ऑनलाइन रिकॉर्ड भेजने के साथ ही स्कूल हार्ड कॉपी भी बोर्ड को भेजते थे। इस प्रक्रिया को भी खत्म कर दिया गया है। बताया कि इस संबंध में सभी स्कूल प्राचार्य को निर्देश दिया गया है। इसी गाइडलाइन के तहत स्कूल बच्चों के फॉर्म भरवाएंगे।
विज्ञापन
कल है फार्म भरने की आखिरी तारीख
10वीं और 12वीं के स्कूल फार्म भरने की आखिरी तिथि बोर्ड ने 15 अक्तूबर निर्धारित की है। उसके बाद लेट फीस के साथ एक सप्ताह तक आवेदन किया जा सकेगा। वहीं 9वीं और 11वीं के स्कूल फार्म चार नवंबर तक भरे जा सकेंगे। लेट फीस के साथ यहां भी एक सप्ताह बाद तक आवेदन किया जा सकेगा।