{"_id":"619f62133cbbe9248372e784","slug":"ex-serviceman-body-found-in-a-semi-naked-in-room-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पूर्व सैनिक का कमरे में मिला अर्धनग्न अवस्था में शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: पूर्व सैनिक का कमरे में मिला अर्धनग्न अवस्था में शव, हत्या की आशंका
Thu, 25 Nov 2021 04:11 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Nov 2021 04:11 PM IST
सार
कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया सदर कोतवाली के सोंदा गांव के पास बुधवार की रात में एक सेवानिवृत्त सैनिक का शव कमरे से मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी अमित तिवारी 35 वर्ष सदर कोतवाली के देवरिया बरहज मार्ग पर स्थित सोंदा गांव के पास मकान बनवा रखी थी। यहीं पर अपनी पत्नी अनुराधा और बेटी के साथ रहते थे अभी कुछ दिन पहले पत्नी बेटे को लेकर मायके चली गई।
विज्ञापन
बुधवार की रात में कमरे से दुर्गंध उठते देख लोगों ने सूचना पुलिस को दीI मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोला तो देखा कि रसोई घर के पास उनका शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ है। परिजनों को आशंका है कि अमित की साजिश रचकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।