Gorakhpur Weather: गोरखपुर में उमस भरी गर्मी से सब परेशान, अब तो बरसो भगवान
बारिश के सीजन में जून, जुलाई, अगस्त व सितंबर माह में औसतन 1144 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके सापेक्ष अब तक अगस्त माह में करीब 833 मिमी बारिश हो चुकी है। वर्ष 2022 में पूरे सीजन में 866.3 मिमी बारिश, वहीं वर्ष 2021 में 1407.60 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
विस्तार
गोरखपुर में पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने से दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही चटक धूप निकलने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दिन का अधिकतम तापमान 35.7 व न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे रात में भी लोगों को उमस भरी गर्मी सताती रही। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। कल से चार दिन तक बारिश की संभावना है।
सावन में झूम के बरसे बदरा, भादों से भी आस
जुलाई में औसत से कम बारिश होने से लोग निराश हो गए थे, लेकिन अगस्त ने उन्हें तरबतर कर दिया। अगस्त माह में 470 मिमी बारिश ने पिछले छह साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। अब लोगों को भादो से भी खूब बारिश की उम्मीद है। इससे पहले वर्ष 2021 व 2022 में भी जून-जुलाई में औसत से कम बारिश हुई थी, लेकिन अगस्त व सितंबर में झमाझम बारिश हुई थी।
इसे भी पढ़ें: राहुल अपहरण कांड: हिल गई थी सत्ता, छिन गया मंत्री पद पर कोर्ट में पेश नहीं हुआ अमरमणि
इस साल जुलाई माह में 312.2 मिमी बारिश हुई है। यह औसत बारिश 397.4 मिलीमीटर से कम है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी लोगों की उम्मीदें अगस्त व सितंबर में होने वाली मूसलाधार बारिश पर टिकी हैं। अगस्त माह में हुई झमाझम बारिश से काफी राहत मिली।
पिछले एक सप्ताह से मानसून ट्रैक से उतरने से तीखी धूप निकलने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने भी एक सितंबर से मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों को अभी सताती रहेगी।
इसे भी पढ़ें: जबरन क्रेडिट कार्ड देकर की जालसाजी, बैंककर्मी पर केस
सितंबर में हुई बारिश की स्थिति
| वर्ष | सितंबर |
| 2017 | 142.8 |
| 2018 | 83.3 |
| 2019 | 474.1 |
| 2020 | 289.9 |
| 2021 | 220.1 |
| 2022 | 352.6 |
इसे भी पढ़ें: शौकीन बेकरार, मुर्गों-बकरों होशियार; सोशल मीडिया पर दिखी खुशी
सीजन में औसतन 1144 मिमी होती है बारिश
बारिश के सीजन में जून, जुलाई, अगस्त व सितंबर माह में औसतन 1144 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके सापेक्ष अब तक अगस्त माह में करीब 833 मिमी बारिश हो चुकी है। वर्ष 2022 में पूरे सीजन में 866.3 मिमी बारिश, वहीं वर्ष 2021 में 1407.60 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।