{"_id":"64f1864811a17d07bd04ca24","slug":"consumption-of-chicken-goats-and-fish-will-increase-after-sawan-2023-over-2023-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावन खत्म: शौकीन बेकरार, मुर्गों-बकरों होशियार; सोशल मीडिया पर दिखी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन खत्म: शौकीन बेकरार, मुर्गों-बकरों होशियार; सोशल मीडिया पर दिखी खुशी
Fri, 01 Sep 2023 12:05 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:05 PM IST
सार
बकरे कारोबारी शमशाद अहमद खान और भोला के मुताबिक, शहर में 200 से ज्यादा मुर्गे के बड़े व छोटे दुकानें हैं। शुक्रवार को जो मांग है, उसके मुताबिक 40 से 50 क्विटंल मुर्गे की खपत हो जाएगी। मोहद्दीपुर में कुरैशी मटन शॉप के शानू बताते हैं, उनके यहां शुक्रवार को 15 से ज्यादा बकरों की खपत हो सकती है।
विज्ञापन
नॉनवेज की दुकान।
- फोटो : Social Media
विस्तार
रक्षाबंधन के दिन बृहस्पतिवार को सावन खत्म हो गया। दो महीन के इंतजार के बाद नॉनवेज के शौकीनों ने शुक्रवार को दावत की तैयारियां शुरू कर दीं। कुछ ने तो बकरों और मुर्गों का एडवांस तक जमा कर दिया है। वहीं होटल, रेस्टोरेंट और ढ़ाबों में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ये तैयारियां बता रही हैं कि अब मुर्गाें-बकरों की शामत आने वाली है।
विज्ञापन
इस बार सावन के बीच में ही मलमास पड़ने से लोगों ने दो महीने तक मांसाहारी भोजन से परहेज किया। इससे मुर्गा-बकरे की खपत न के बराबर हो गई थी। लेकिन, सावन खत्म होने के साथ ही शहर के ढाबों और रेस्टोरेंट में एक बार फिर से इनकी डिमांड बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: जबरन क्रेडिट कार्ड देकर की जालसाजी, बैंककर्मी पर केस
विज्ञापन
बकरे कारोबारी शमशाद अहमद खान और भोला के मुताबिक, शहर में 200 से ज्यादा मुर्गे के बड़े व छोटे दुकानें हैं। शुक्रवार को जो मांग है, उसके मुताबिक 40 से 50 क्विटंल मुर्गे की खपत हो जाएगी। मोहद्दीपुर में कुरैशी मटन शॉप के शानू बताते हैं, उनके यहां शुक्रवार को 15 से ज्यादा बकरों की खपत हो सकती है। सावन भर एक से दो बकरा ही कट पाता था।
वहीं शहर में 100 से ज्यादा मटन शॉप हैं। अगर एक दुकान से दो से तीन बकरे भी कटते हैं तो 300 से ज्यादा बकरे कट जाएंगे। तारामंडल में द ब्लू तॉज रेस्टोरेंट के निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि सावन के पहले दिन सिर्फ बकरे की खपत की उम्मीद 15 किलो है। जबकि, 20 किलो के आसपास मुर्गा मंगाया है।
इसे भी पढ़ें: खाना बनाने को लेकर 'महाभारत': बहू ने सास को पीटा, बचाने गए ससुर को भी मारा, केस दर्ज
वहीं चूल्हा-चौका रेस्टोरेंट में भी सावन के पहले दिन 25 किलो बकरे की खपत की तैयारी की गई है। हांडी मटन के लिए भीड़ ज्यादा होगी तो उसका ख्याल रखा गया है। जबकि तारामंडल के ही बिंदास ढाबा पर भी मुर्गा बकरा और मछली मिलाकर करीब 60 किलो खपाने की तैयारी है।
इसे देखते हुए बृहस्पतिवार की शाम से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सिनेमन रेस्टोरेंट के निदेशक रविकर सिंह ने बताया कि वैसे सामान्य दिनों और सावन में भी स्वाद के शौकीन लोग नॉनवेज डिसेज का ऑर्डर देते थे। लेकिन सावन के खत्म होने पर अगले दिन ही शुक्रवार का मुफीद दिन भी मिल गया। ऐसे में सामान्य दिनों की तुलना में पहले दिन खपत आठ से दस गुना हो जाएगी।
इसे देखते हुए बृहस्पतिवार की शाम से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सिनेमन रेस्टोरेंट के निदेशक रविकर सिंह ने बताया कि वैसे सामान्य दिनों और सावन में भी स्वाद के शौकीन लोग नॉनवेज डिसेज का ऑर्डर देते थे। लेकिन सावन के खत्म होने पर अगले दिन ही शुक्रवार का मुफीद दिन भी मिल गया। ऐसे में सामान्य दिनों की तुलना में पहले दिन खपत आठ से दस गुना हो जाएगी।