फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Everyone is confused...why did the student jump from the roof?

Gorakhpur News: उलझन में सभी...छात्रा ने क्यों लगाई छत से छलांग

Thu, 29 Feb 2024 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Everyone is confused...why did the student jump from the roof?
उलझन में सभी...छात्रा के आत्मघाती कदम के पीछे क्या है राज
विज्ञापन

पिता बोले, उसके मन में क्या चल रहा था होश आने पर वहीं बताएगी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
परीक्षा देने के बाद छात्रा के स्कूल की दूसरी मंजिल से छलांग लगाने के बाद उसके फैसले को लेकर हर कोई उलझन में है। घरवाले, सहेलियां और शिक्षक सब हैरान, हैं कि परीक्षा देने के बाद आखिर चंद पलों में ऐसी कौन सी बातहो गई कि उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा।
छात्रा के पिता सुनील सिंह अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। उन्हें बस इस बात की चिंता है कि उनकी बिटिया ठीक हो जाए। बोले, सिर में क्लॉटिंग नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि दवा से इलाज हो सकता है। ऑपरेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक्सपर्ट की सलाह पर लखनऊ लेकर निकले हैं। वहां पीजीआई में बेहतर इलाज हो जाएगा। बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह समझ में नहीं आ रहा। खुशी-खुशी परीक्षा देने आई थी। उसके मन में क्या है, अब वही होश में आने पर बताएगी।
विज्ञापन

-

एक्सपर्ट कमेंट
जरूरी नहीं कि बच्चों को हमेशा पढ़ाई और कॅरिअर का ही तनाव हो। उनके साथ कुछ और भी समस्या हो सकती है। कई बार कोई घटना उनके दिमाग में बैठ जाती है या एक साथ कई समस्याएं जब दिमाग में घूमती हैं तो बच्चे ऐसा कदम उठाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि मां-बाप बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। किशोरावस्था में उनपर किसी चीज का दबाव न बनाएं और उनसे प्यार से बात करें। अभिभावक थोड़ा धैर्य रखें। जब बच्चा उनके सामने खुलेगा तभी कुछ बोल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विस्मिता पालीवाल, एसोसिएट प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed