फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   every traffic intersection you hear who leading and who behind in counting of votes at Gorakhpur

UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में हर ट्रैफिक चौराहे पर सुन सकेंगे मतगणना में कौन आगे चल रहा, कौन पीछे

Tue, 09 May 2023 02:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 May 2023 02:29 PM IST
सार

नगर निगम के मेयर व पार्षद पद के मतों की गिनती गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर और नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पद की गिनती संबंधित तहसीलों में होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। अगले डेढ़ घंटे में परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। नगर निगम के 80 वार्डों के मतों की गणना दो चरणों में कराई जाएगी।

विज्ञापन
every traffic intersection you hear who leading and who behind in counting of votes at Gorakhpur
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर नगर निकाय चुनाव के नतीजे वाले दिन यानी 13 मई को हर ट्रैफिक चौराहे पर मतगणना की अपडेट सुनने को मिल जाएगी। इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के जरिए जिला प्रशासन चरणवार मतगणना के आंकड़ों को घोषित कराएगा।

विज्ञापन


शहर के 23 चौराहों पर यह आईटीएमएस सक्रिय है। इनमें तकरीबन सभी प्रमुख चौराहे शामिल हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। 11 बजे तक मेयर पद की तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि फाइनल नतीजे आने में दोपहर के करीब तीन बजे जाएंगे। इसी तरह दोपहर 12 बजे तक 40 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों का फैसला हो जाएगा तो वहीं बाकी 40 वार्ड के नतीजे दोपहर तीन बजे तक साफ हो जाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम के मेयर व पार्षद पद के मतों की गिनती गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर और नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पद की गिनती संबंधित तहसीलों में होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। अगले डेढ़ घंटे में परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। नगर निगम के 80 वार्डों के मतों की गणना दो चरणों में कराई जाएगी। एक साथ 40 वार्डों की गणना होगी । इसके लिए 40 जोड़े टेबल लगाए जाएंगे। एक टेबल मेयर के और दूसरे पार्षद पर के मतों की गिनती के लिए। पहले चरण के तहत वार्ड संख्या एक से वार्ड संख्या 10 , वार्ड संख्या 21 से वार्ड संख्या 30, वार्ड संख्या 41 से वार्ड संख्या 50 तथा वार्ड 61 से वार्ड संख्या 70 के मतों की गणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। दोपहर 12 बजे तक पहले चरण की गणना का काम पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद दूसरे चरण की मतगणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में वार्ड संख्या 11 से वार्ड संख्या 20, वार्ड संख्या 31 से वार्ड संख्या 40, वार्ड संख्या 51 से वार्ड संख्या 60 तथा वार्ड संख्या 71 से वार्ड संख्या 80 के मतों की गणना की जाएगी।

विश्वविद्यालय में यहां होगी वार्डों के मतों की गिनती

नगर निगम के सभी वार्डों की मतगणना गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में कराई जाएगी। प्रशासनिक तैयारी के मुताबिक वार्ड संख्या एक से 20 तक के मतों की गणना बैडमिंटन हाल में होगी। वार्ड संख्या 21 से 60 तक वाणिज्य भवन तथा वार्ड संख्या 61 से वार्ड संख्या 80 तक के मतों की गणना इंजीनियरिंग विभाग में की जाएगी। नगर निगम के सभी 80 वार्डों की गणना के लिए 384 कर्मचारियों को लगाया गया है। मतगणना के दौरान एक टेबल पर एक गणना सुपरवाइजर और तीन गणना सहायक तैनात किए गए हैं। कुल 1500 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

आरओ-एआरओ को दी गई ट्रेनिंग
मतगणना के मद्देनजर सोमवार को एनेक्सी सभागार में सभी आरओ व एआरओ को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें मतगणना से जुड़ी जानकारियां दी गईं। 10 मई को मतगणना में तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed