फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   every panchayat will get 100 days of employment from MNREGA

Recurtment in Gorakhpur: हर पंचायत के 15 गरीब परिवारों को मिलेगा मनरेगा से सौ दिन का रोजगार

Thu, 09 Sep 2021 03:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Sep 2021 03:40 PM IST
सार

सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शासन की मंशा है कि इस संख्या में कम से कम 40 प्रतिशत महिलाएं शामिल हों। इसी तरह व्यक्तिगत लाभार्थी परक योजना में शासन स्तर से  8102 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य मिला है।

विज्ञापन
every panchayat will get 100 days of employment from MNREGA
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

विस्तार

गोरखपुर जिले की हर पंचायत के 15 सबसे ज्यादा गरीब परिवारों को मनरेगा योजना के तहत सौ दिन का रोजगार दिया जाएगा। इन परिवारों को चिह्नित करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। शासन के निर्देश पर जिले से 40921 परिवारों को सौ दिवस का रोजगार उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शासन की मंशा है कि इस संख्या में कम से कम 40 प्रतिशत महिलाएं शामिल हों। इसी तरह व्यक्तिगत लाभार्थी परक योजना में शासन स्तर से  8102 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य मिला है। विकास खंडों को लक्ष्यों का आवंटन कर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 30 प्रतिशत महिलाओं की पूर्ति नवंबर 2021 तक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- सऊदी अरब में फंसे तबरेज चार साल बाद लौटेंगे घर, ऐसे हुई वापसी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत में प्रचलित जाब कार्ड का डोर टू डोर सर्वे करा कर अपात्र या डुप्लीकेट जॉब कार्ड निरस्त किए जाएंगे। इसके अलावा मृतकों एवं गांव के बाहर रहने वालों के जॉब कार्ड निरस्त कर निर्धनतम परिवारों को खोजकर उन्हें योजना से लाभान्वित कराया जाएगा। इस कार्य के लिए 15 दिन की अवधि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed