फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Every day one has to wait for the crossing to open for 40 minutes

Gorakhpur News: हर दिन 40 मिनट करना पड़ता है क्राॅसिंग खुलने का इंतजार

Tue, 21 May 2024 04:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Every day one has to wait for the crossing to open for 40 minutes
- कैंट क्राॅसिंग पर सुबह-शाम ट्रेनों के आवागमन के वक्त लगता है लंबा जाम
विज्ञापन


- कोई दूसरा रास्ता नहीं होने के चलते दोनाें तरफ फंसे रहते हैं लोग

- जब स्कूल चलते हैं तो बच्चों को घर से घंटा भर पहले निकलना पड़ता है

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज नहीं होने के चलते केंद्रीय विद्यालय और नीना थापा इंटर काॅलेज में पढ़ने वाले बच्चों और झरना टोला समेत एक दर्जन मोहल्लों के लोगों को हर दिन जान हथेली पर लेकर आना-जाना पड़ता है। वजह यह कि इस क्राॅसिंग पर नौ लाइनें हैं, और किस पर ट्रेन आ या जा रही है, इसके आकलन में जरा सी चूक हुई तो हादसा तय है। वहीं क्राॅसिंग बंद होने पर 40 से 45 मिनट तक इंतजार भी करना पड़ता है।
सोमवार को दोपहर सवा तीन बजे क्राॅसिंग बंद थी। दोनों तरफ बाइक व टैंपो की कतार लगी थी। गेट खुलने का इंतजार कर रहे प्रियेश मिश्रा का कहना था कि यहां ओवरब्रिज या अंडरपास की जरूरत है। सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जाने के लिए एक घंटे पहले घर से निकलना होता है। पता नहीं कितनी देर तक गेट बंद रहेगा। अक्सर 30-35 मिनट के बाद बीच में कुछ देर के लिए खोलते हैं। इसलिए हम लोग अतिरिक्त समय लेकर चलते हैं, जिससे दिक्कत न हो।
विज्ञापन

बनारस इंटरसिटी पकड़ने जा रहे पकड़िहवा के कमलेश चौहान ने कहा कि अभी इस स्टेशन पर जाना बड़ा कठिन काम है। ढाला बंद होने के कारण बैग लेकर पैदल पटरी पार कर प्लेटफाॅर्म पर पहुंचा हूं। ऐसा करना खतरनाक तो है, लेकिन मजबूरी भी है। क्राॅसिंग के पास ठेला लगाने वाले विजय कहते हैं कि सेकेंड इंट्री की चर्चा चल रही है। सेना की दीवार के बगल से रास्ता बनने पर लोगों का आवागमन भी आसान होगा और हम लोगों को भी ग्राहक मिलने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed