{"_id":"62c804c0b880ae5d174f0f41","slug":"evaluation-of-copies-completed-at-12-centers-waiting-for-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Board Result: 12 केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, परिणाम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Board Result: 12 केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, परिणाम का इंतजार
Fri, 08 Jul 2022 04:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Jul 2022 04:23 PM IST
सार
सीबीएसई जिला समन्वयक अजीत दीक्षित ने कहा कि बोर्ड के निर्देश पर जिले में चल रहा दसवीं और बारहवीं की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो गया है। जुलाई के तीसरे सप्ताह में परिणाम जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सीबीएसई रिजल्ट 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से जिले के 12 केंद्रों पर चल रहा दसवीं और बारहवीं के कॉपियों का मूल्यांकन पूर्ण हो गया है। जिले के 23 हजार विद्यार्थियों को बेसब्री से परिणाम का इंतजार है। जुलाई के तीसरे सप्ताह में दसवीं और बारहवीं का परिणाम जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बोर्ड ने विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के साथ ही कॉपियों का मूल्यांकन कार्य भी प्रारंभ करा दिया था। जिले में 12 केंद्रों पर जून तक कॉपियों का मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ है। जिसके बाद से ही परिणाम घोषित होने का विद्यार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड ने सत्र 2021-22 में दो टर्म में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कराने का निर्णय लिया है। पहले टर्म की परीक्षाएं नवंबर में आयोजित होने के साथ ही उसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। दूसरे टर्म की परीक्षाएं अप्रैल में प्रारंभ हुईं। गोरखपुर में 30 केंद्रों पर 23 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
सीबीएसई जिला समन्वयक अजीत दीक्षित ने कहा कि बोर्ड के निर्देश पर जिले में चल रहा दसवीं और बारहवीं की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो गया है। जुलाई के तीसरे सप्ताह में परिणाम जारी होने की उम्मीद है।