फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   eunuchs created ruckus in Sahajanwan police station Gorakhpur

गोरखपुर: क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों ने किया हंगामा, पुलिस ने समझाकर कराया शांत

Fri, 23 Sep 2022 03:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Sep 2022 03:01 PM IST
सार

किन्नरों ने अर्द्धनग्न होकर दो घंटे तक परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिसकर्मी परेशान रहे। थानेदार ने शनिवार को समाधान दिवस पर दोनों पक्ष को बुलाकर विवाद खत्म कराने का भरोसा देकर शांत कराया।

विज्ञापन
eunuchs created ruckus in Sahajanwan police station Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। इसके बाद एक गुट के किन्नर सहजनवां थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। आरोप था कि थाने के एक दारोगा उगाही कर एक गुट की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन


किन्नरों ने अर्द्धनग्न होकर दो घंटे तक परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिसकर्मी परेशान रहे। थानेदार ने शनिवार को समाधान दिवस पर दोनों पक्ष को बुलाकर विवाद खत्म कराने का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सहजनवां तहसील में किन्नरों के दो गुट में क्षेत्र बंटवारे को लेकर विवाद है। एक गांव में दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया। शिकायत पुलिस तक पहुंची तो विवाद खत्म होने तक दोनों गुट के नेग लेने पर रोक लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे के करीब 10 की संख्या में किन्नरों का एक गुट सहजनवां थाना पहुंचा। थानेदार के कमरे में जाकर दूसरे गुट पर पुलिस संरक्षण पर वसूली का आरोप लगाने लगे। किन्नरों का कहना था कि थाने में तैनात दारोगा दूसरे गुट से वसूली करा रहा है।


आरोप लगते ही थानेदार नाराज हुए तो किन्नरों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया जिसके बाद थानेदार अपने आवास में चले गए। पुलिसकर्मी भी परिसर से बाहर निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed