फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   eunuchs clashed in police station Gorakhpur

Gorakhpur News: पहले थाने में भिड़े किन्नर, फिर आपस में पैर छूकर चले गए

Thu, 23 Mar 2023 10:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Mar 2023 10:26 AM IST
सार

सहजनवां इलाके के रिठुआखोर मोड़ के पास 19 मार्च को किन्नर तान्या को गोली मारी गई थी। इसके बाद से ही तान्या गुट के किन्नर आक्रोशित हैं। उनका आरोप है कि दूसरे गुट के किन्नरों ने तान्या को गोली मारी है।

विज्ञापन
eunuchs clashed in police station Gorakhpur
सहजनवां थाने में बुलाई गई पीएसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

किन्नर तान्या को गोली मारने के आरोप में नामजद अभियुक्तों की भूमिका को लेकर बुधवार को किन्नरों के दो गुटों ने सहजनवां थाने में जमकर हंगामा किया। किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर कनकेश्वरी भी थाने में पहुंच गई थीं। हंगामे को देखते हुए गीडा थाने की पुलिस और पीएसी भी बुला ली गई थी।

विज्ञापन


पुलिस की सख्ती के बाद दोनों गुट के लोग एकराय हो गए और फिर एक दूसरे का पैर छूते हुए थाने से चले गए। किन्नरों के हंगामे की वजह से थाने में अफरा-तफरी का माहौल था। फरियाद लेकर आए लोगों को भी करीब डेढ़ घंटे तक सांसत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सहजनवां इलाके के रिठुआखोर मोड़ के पास 19 मार्च को किन्नर तान्या को गोली मारी गई थी। इसके बाद से ही तान्या गुट के किन्नर आक्रोशित हैं। उनका आरोप है कि दूसरे गुट के किन्नरों ने तान्या को गोली मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जल्द बंद हो गईं दुकानें, आसमान पर गड़ाए रहे नजरें, नहीं दिखा चांद

हमलावरों गिरफ्तारी की मांग को लेकर किन्नरों ने रविवार और सोमवार को हंगामा किया और हाईवे जाम कर अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया था। मंगलवार को मामला शांत रहा है, लेकिन बुधवार को एक बार फिर इस मामले ने तूल पकड़ लिया। किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य के नेतृृत्व में एक गुट थाने पहुंचा।

थानेदार के कमरे में बैठकर दोनों पक्षों में बातचीत शुरू हुई। इसी दौरान तान्या गुट के भी किन्नर थाने पर आ धमके और दूसरे गुट पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिए। एक दूसरे पर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे।



पुलिस कर्मियों ने समझाना शुरू किया, लेकिन बात नहीं बनी। इस दौरान पीएसी ने थाने गेट पर रस्सी से बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिस कर्मियों का तेवर देख किन्नर शांत हो गए और करीब डेढ़ घंटे तक आपस में बीतचीत कर वापस लौट गए।

घटना में शामिल होने के संदेह में तीन को उठाया
सहजनवां पुलिस ने तान्या किन्नर को गोली मारने के संदेह में तीन लोगों को उठा लिया है। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने किसी को हिरासत में लिए जाने से इन्कार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed