फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Erosion of Saryu river in Gorakhpur Barhalganj intensifies, residents of Bagha Dewar will be displaced

बड़हलगंज सरयू नदी का कटान:CM कार्यालय ने लिया संज्ञान, विस्थापित किए जाएंगे बगहा देवार वासी- PS ने दिए निर्देश

Tue, 05 Aug 2025 11:02 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 05 Aug 2025 11:02 AM IST
सार

अमर उजाला ने बगहा देवार गांव में सरयू नदी के कटान की खबर को सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर प्रमुख सचिव ने जिला प्रशासन से कटान रोकने और प्रभावित परिवारों को राहत देने के हरसंभव उपाय करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Erosion of Saryu river in Gorakhpur Barhalganj intensifies, residents of Bagha Dewar will be displaced
बड़हलगंज इलाके में बगहा देवार गांव के पास सरयू नदी से कटान और तेज हो गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरयू नदी के कटान से प्रभावित बड़हलगंज इलाके के बगहा देवार गांव और प्राथमिक स्कूल को विस्थापित किया जाएगा। सरयू नदी के कटान का मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। प्रमुख सचिव ने जिला प्रशासन से कटान रोकने और प्रभावित परिवारों को राहत देने के हरसंभव उपाय करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इसके बाद एडीएम वित्त और आपदा नियंत्रण प्रभारी विनीत कुमार सिंह ने एसडीएम गोला को पत्र जारी किया है। वहीं, बाढ़ खंड-2 के अधिशासी अभियंता को मौके पर नजर रखने और कटान रोकने के उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला ने बगहा देवार गांव में सरयू नदी के कटान की खबर को सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सिंचाई विभाग बाढ़ खंड दो गोरखपुर के अधिशासी अभियंता वैभव सिंह ने बगहा देवार को शीघ्र विस्थापित करने की बात कही भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने अपने पत्र में लिखा था कि बगहा व उसके आसपास दो किलोमीटर का क्षेत्र लो-लैंड में बसा है। नदी से बिल्कुल सटे होने के कारण बाढ़ की आशंका बनी रहती है। नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान बगहा देवार व आसपास के क्षेत्र जलमग्न रहते हैं।

शासन के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी व आपदा नियंत्रण प्रभारी विनीत कुमार सिंह ने एसडीएम गोला को पत्र जारी कर प्राथमिक विद्यालय बगहा देवार और वहां रह रहे ग्रामीणों को शीघ्र ही विस्थापित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

कोट
बगहा देवार गांव का दो दिन पहले सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ जायजा लिया था। उस दौरान कई स्थानों पर कटान हो रहा था। अधिकारियों को कटान निरोधक कार्य कराने के निर्देश दिए थे। इस समय वहां कुछ जगहों पर कटान पर अंकुश लग गया है।


गांव के लेखपाल व प्रधान से मिली जानकारी के अनुसार वहां 80 परिवार रह रहे हैं। सभी को पटना गांव के बाढ़ राहत शिविर में रहने के लिए कहा गया है। गांव लो-लैंड में बसा है। नदी में जिन किसानों की खेतीयोग्य जमीन व आशियाने समा गए हैं, उन्हें सरकारी सहायता दी जाएगी: अमित कुमार जायसवाल, एसडीएम, गोला
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed