फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   EPFO PF account holders will get solutions to problems on WhatsApp in gorakhpur

ईपीएफओ: अब व्हाट्सएप पर भी होगा समस्याओं का समाधान, जानिए कैसे

Wed, 24 Feb 2021 02:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Feb 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
EPFO PF account holders will get solutions to problems on WhatsApp in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के पीएफ खाताधारकों को अब उनकी समस्याओं का समाधान व्हाट्सएप पर भी मिल जाएगा। ईपीएफओ ने प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए व्हाट्सएप आधारित हेल्पलाइन और शिकायत निवारण प्रणाली की शुरुआत की है। इस माध्यम से पीएफ खाताधारक व्यक्तिगत स्तर पर ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ सीधे बातचीत कर सकेंगे।

विज्ञापन


गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय की व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू हो चुकी है। पीएफ खाताधारक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9044977792 पर संदेश के माध्यम से ईपीएफओ से जुड़ी सेवाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त मनीष मणि ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा समेत 12 जिले आते हैं। इनमें से कई जिले तो काफी दूरी पर हैं। ऐसे में छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बड़ी संख्या में लोगों को तमाम परेशानियों को झेलते हुए आना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू होने के बाद लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे उनकी शिकायतों का निस्तारण व समस्याओं का समाधान व्हाट्सएप के माध्यम से हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed