फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   environmental protection

बाइक से निकले भारत भ्रमण पर, दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sat, 06 Feb 2021 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
environmental protection
बाइक से निकले भ्रमण पर, दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

गोरखपुर। राजस्थान के अभिजीत बाइक से भारत भ्रमण पर निकले हैं। शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे अभिजीत ने बताया कि उनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करना है। अपनी यात्रा के दौरान बगैर मास्क लगाए मिलने वाले लोगों को मास्क उपलब्ध कराने के साथ ही उसकी उपयोगिता भी बता रहे हैं। डीआईजी जोगेंद्र कुमार से मुलाकात कर उन्होंने यात्रा के बारे में जानकारी दी।

अभिजीत ने पिछले शनिवार को राजस्थान के बाड़मेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र मुनाबाव से यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा भारत की पूर्वी सीमा मणिपुर के मोरे में स्थित म्यांमार बार्डर पर समाप्त होगी। दस दिन की इस यात्रा में वह चार हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। अभिजीत बताते हैं कि वे आम नागरिकों के दिलों में एक भारत श्रेष्ठ भारत, कोरोना जागरूकता और सरहद की रखवाली करने वाले सुरक्षाकर्मियों के दिलों में जोश एवं उत्साह का संचार करने के लिए स्वप्रेरित होकर चार हजार किलोमीटर की यह यात्रा कर रहे हैं। पाकिस्तान बार्डर पर सीमा सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर ने झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की थी। अभिजीत ने बताया कि मूल रूप से वह असोम के सिलचर जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में मुंबई के बोरीवली में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed