{"_id":"62ecd9bdb0d4a731c92761c6","slug":"entering-house-of-a-terracotta-craftsman-beating-looting-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: टेराकोटा शिल्पकार के घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट, जनता दरबार में शिकायत के बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: टेराकोटा शिल्पकार के घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट, जनता दरबार में शिकायत के बाद केस दर्ज
Fri, 05 Aug 2022 02:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Aug 2022 02:20 PM IST
सार
कलाकृतियां बेचने के बदले में राजन प्रजापति से नौ हजार रुपये एडवांस मांगने लगे। राजन ने पहले से एडवांस रुपये होने के कारण दोबारा देने में असमर्थता जता दी। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के टेराकोटा शिल्पकार राजन प्रजापति के घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने मारपीट, लूट की धाराओं में कारीगर अनिल, नंदलाल व अशोक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
हालांकि, 26 जुलाई को हुई इस घटना में अनिल ने पहले ही मारपीट व एससीएसटी की धारा में केस दर्ज कराया था। पुलिस दोनों ही दर्ज केस में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शिल्पकार राजन प्रजापति टेराकोटा के कलाकृतियों का कारोबार करते हैं। आरोप है कि टेराकोटा की कलाकृति बनाने वाले औरंगाबाद के भरवलियां निवासी अनिल, नंदलाल व अशोक 26 जुलाई को लंगड़ी गुलरिहा में स्थित राजन प्रजापति के वर्कशॉप पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
कलाकृतियां बेचने के बदले में राजन प्रजापति से नौ हजार रुपये एडवांस मांगने लगे। राजन ने पहले से एडवांस रुपये होने के कारण दोबारा देने में असमर्थता जता दी। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई।
तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने 10 हजार रुपये के टेराकोटा के उत्पाद को तोड़ दिया और गले से सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। जबकि, अनिल ने पहले केस दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि कच्चा माल बेचने के लिए गया था। मोलभाव के दौरान राजन प्रजापति ने मारपीट की थी।