{"_id":"6146bfb38ebc3e69907885e5","slug":"enjoy-boating-throughout-year-in-water-body-of-ramgarh-tal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रामगढ़ताल की वाटर बॉडी में पूरे साल ले सकेंगे बोटिंग का मजा, तैयारी हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रामगढ़ताल की वाटर बॉडी में पूरे साल ले सकेंगे बोटिंग का मजा, तैयारी हुई तेज
Sun, 19 Sep 2021 10:12 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:12 AM IST
सार
गर्मी के मौसम में भी वाटर बॉडी में पर्याप्त पानी रहे, इसके इंतजाम किए जाएंगे। रामगढ़ताल से पंप के सहारे पानी वाटर बॉडी में डाला जाएगा। इसके साथ ही अन्य उपाय भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
नौका विहार पर बोटिंग का आनंद लेते शहरवासी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में तारामंडल क्षेत्र की वाटर बॉडी में पूरे साल बोटिंग का मजा उठाया जा सकेगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) यहां कुछ ऐसा इंतजाम कर रहा है कि इस वाटर बॉडी में पूरे साल पानी भरा रहे। यहां तक कि गर्मी में भी यह न सूखने पाए।
विज्ञापन
जीडीए ने जलकुंभी से पटी रहने वाली 42.5 एकड़ में फैली वाटर बॉडी को भी साफ कराया है। इसमें बोटिंग शुरू करने की योजना है। बरसात के समय वाटर बॉडी में पर्याप्त पानी है लेकिन गर्मी के मौसम में कुछ स्थानों पर पानी सूख जाता है। गर्मी के समय पानी कम होने पर रामगढ़ताल का पानी पंप के सहारे वाटर बॉडी में गिरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में भी वाटर बॉडी में पर्याप्त पानी रहे, इसके इंतजाम किए जाएंगे। रामगढ़ताल से पंप के सहारे पानी वाटर बॉडी में डाला जाएगा। इसके साथ ही अन्य उपाय भी किए जाएंगे। वाटर बॉडी को साफ करने के बाद उसके सुंदरीकरण की योजना भी बनाई जा रही है। बच्चों के मनोरंजन के विशेष इंतजाम होंगे। वाटर बॉडी के दोनों ओर पाथ वे भी बनाया जाएगा और लाइट लगाने की भी योजना है।
विज्ञापन