फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Electricity Corporation Engineers will keep CUG numbers closed from today

गोरखपुर बिजली निगम: अभियंता आज से बंद रखेंगे सीयूजी नंबर, जानिए क्या है बड़ी वजह

Sat, 09 Oct 2021 09:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 09 Oct 2021 09:54 AM IST
सार

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जिला सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि निगम की तरफ से उन्हें मोबाइल सेट नहीं दिया गया है लेकिन सीयूजी नंबर दिया गया है।

विज्ञापन
Gorakhpur Electricity Corporation Engineers will keep CUG numbers closed from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर बिजली निगम से मोबाइल सेट नहीं मिलने से नाराज अभियंता शनिवार से मोबाइल सेट पर होने वाले ऑनलाइन कामों को नहीं करेंगे। इस कारण झटपट योजना और ईआरपी के काम नहीं हो सकेंगे। मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक विरोध सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जिला सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि निगम की तरफ से उन्हें मोबाइल सेट नहीं दिया गया है लेकिन सीयूजी नंबर दिया गया है। बिना मोबाइल सेट के सीयूजी नंबर का प्रयोग कैसे करें? बताया कि अभी तक वर्क टू रूल के तहत काम किया जा रहा था। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मोबाइल पर सीयूजी नंबर पर आने वाले फोन उठाए जा रहे थे। नए कनेक्शनों के आवेदनों पर भी झटपट पोर्टल के माध्यम से कागजी कार्रवाई को पूरा किया जा रहा था।
विज्ञापन


शनिवार से इन कामों को बंद कर दिया जाएगा। अब बिजली व्यवस्था को सुचारु करने की जिम्मेदारी निजी एजेंसी के संविदा कर्मियों के कंधे पर होगी। इसके अलावा सुबह से दोपहर 3 बजे तक अगर बिजली घर पर शिकायत आएगी तो उसका निस्तारण किया जाएगा। बताया कि शीर्ष प्रबंधन की तरफ से दिशा निर्देश मिलने के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। फिलहाल, जब तक प्रबंधन की तरफ से मांगों को लेकर लिखित सहमति नहीं बनती विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह काम रहेंगे बंद
नए कनेक्शन उपभोक्ताओं को नहीं मिलेंगे, लोड बढ़ाने का काम नहीं होगा, बिजली बिल में नाम परिवर्तन जैसा कोई काम नहीं होगा, इस्टीमेट नहीं बनेंगे, बिल संशोधन का काम नहीं होगा, अभियंता कनेक्शन स्थल पर जाकर निरीक्षण भी नहीं करेंगे, सोलर पॉवर प्लांट के नेट मीटर भी नहीं लगेंगे, अवर अभियंता के स्तर से होने वाले सभी काम बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed