{"_id":"651c64ea4e10f42dfc0bde94","slug":"engineers-are-busy-searching-for-300-transformers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-326060-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 300 ट्रांसफार्मरों की तलाश में जुटे हैं अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 300 ट्रांसफार्मरों की तलाश में जुटे हैं अभियंता
विज्ञापन
- बिजली निगम के स्टोर में जमा नहीं हुए हैं ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिजली निगम के अभियंता 300 ट्रांसफार्मरों की तलाश में जुटे हुए हैं। वर्ष 2020-21 से अबतक क्षमता वृद्वि के बाद उतारे गए 300 ट्रांसफार्मर स्टोर में जमा नहीं हुए है। इसकी जानकारी जिम्मेदारों को नहीं है। अब इन ट्रांसफार्मरों का हिसाब देने के लिए इन्हें ढूंढा जा रहा है। स्टोर ने इन ट्रांसफार्मरों के अबतक स्टोर में जमा न होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी है।
सेंट्रल स्टोर के सहायक अभियंता ई. राघवेंद्र साहू ने नगरीय वितरण मंडल के सभी चारों खंडों व ग्रामीण वितरण मंडल प्रथम व द्वितीय के सभी छह वितरण खंडों के अधिशासी अभियंताओ को पत्र भेजकर कहा है कि बिजनेस प्लान व जमा योजना के तहत बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्वि का कार्य विगत दिनों कराया गया। नियमानुसार साइट पर क्षमता वृद्वि के ट्रांसफार्मर लगने के बाद मौके से उतार गए ट्रांसफार्मरों को भंडार खंड में जमा कर उसका इनवाइस प्राप्त कर उसे मासिक स्कंध लेखा में दर्ज करना आवश्यक होता है। लेकिन, क्षमता वृद्वि के मद में निर्गत किए गए ट्रांसफार्मरों के सापेक्ष साइट से उतारे गए ट्रांसफार्मर भंडार खंड को वापस नहीं किए गए।
ऐसी दशा में ट्रांसफार्मरों का मिलान नहीं हो पा रहा है। कुछ अवर अभियंताओं ने साइट से उतारे गए ट्रांसफार्मरों को भंडार केंद्र में जमा न कर कार्याशाला खंड में जमा कर दिया है। उसके मिलान के लिए डीटीसी का नंबर अबतक इस केंद्र पर दर्ज नहीं कराया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्य अभियंता आशु कालिया ने कहा कि पुराने ट्रांसफार्मर को स्टोर में जमा नहीं होने का मामला गंभीर है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।