एक्सक्लूसिव: पहली बार ऑनलाइन होगी इंजीनियरिंग-फार्मेसी की परीक्षा, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी jeecup.nic.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। सूबे में 147 राजकीय पॉलिटेक्निक, 19 सहायता प्राप्त और 1200 से अधिक स्ववित्तपोषित पॉलिटेक्निक मौजूद हैं। गोरखपुर में तीन सरकारी और एक अनुदानित पॉलिटेक्निक में करीब सात हजार से अधिक सीटें हैं। 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 15 जून से 20 जून तक लिखित परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित है। दो पालियों में सुबह 9:30- 12 बजे और दोपहर में 2:30- 5:30 बजे तक परीक्षा होगी।
नौ ग्रुप की परीक्षाएं पिछले वर्ष हुई थीं ऑनलाइन
परिषद की ओर से प्रयोग के तौर पर पिछले वर्ष ग्रुप ए के इंजीनियरिंग और ग्रुप ई के फार्मेसी में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने की वजह से प्रवेश परीक्षा को ऑफलाइन मोड में कराया था। शेष (बी,सी, डी, एफ, जी, एच, आई और के) ग्रुप की प्रवेश परीक्षा को ऑनलाइन मोड में कराया था। प्रवेश परीक्षा की सफलता को देखते हुए परिषद ने इस बार सभी ग्रुप की परीक्षा को ऑनलाइन मोड में कराने का फैसला लिया है।
इन ट्रेड में कराई जाएगी परीक्षा
ग्रुप-बी में एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग
ग्रुप सी- फैशन डिजाइन, होटल मैनेजमेंट, टेक्सटाइल डिजाइन, पेंटिंग
ग्रुप डी- माडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, लाइब्रेरी साइंस
ग्रुप एफ- बॉयोटेक्नोलॉजी
ग्रुप जी- पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर मार्केटिंग, कस्टम मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड हेल्थ, टूरिज्म, एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन, टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी, मास कम्यूनिकेशन, कंप्यूटर एंड हार्ड वेयर नेटवर्किंग, वेब डिजाइन, एकाउंटेंसी, रिटेल मैनेजमेंट
ग्रुप एच- होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी
ग्रुप आई- एयरक्राफ्ट मैनेजमेंट इंजीनियरिंग
ग्रुप जे- इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
ग्रुप के - लैट्रल इंट्री
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश के पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस वर्ष ऑनलाइन होगा। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 26 फरवरी से हो चुकी है। 15 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा 15-20 जून तक प्रस्तावित है।