फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Engineering pharmacy examination will be online for first time in UP

एक्सक्लूसिव: पहली बार ऑनलाइन होगी इंजीनियरिंग-फार्मेसी की परीक्षा, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

Mon, 01 Mar 2021 06:00 PM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विवेक सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Mar 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Engineering pharmacy examination will be online for first time in UP
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह पहली बार है जब इंजीनियरिंग और फार्मेसी की परीक्षा ऑनलाइन होगी। सत्र 2021-22 के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी jeecup.nic.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। सूबे में 147 राजकीय पॉलिटेक्निक, 19 सहायता प्राप्त और 1200 से अधिक स्ववित्तपोषित पॉलिटेक्निक मौजूद हैं। गोरखपुर में तीन सरकारी और एक अनुदानित पॉलिटेक्निक में करीब सात हजार से अधिक सीटें हैं। 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 15 जून से 20 जून तक लिखित परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित है। दो पालियों में सुबह 9:30- 12 बजे और दोपहर में 2:30- 5:30 बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन


नौ ग्रुप की परीक्षाएं पिछले वर्ष हुई थीं ऑनलाइन
परिषद की ओर से प्रयोग के तौर पर पिछले वर्ष ग्रुप ए के इंजीनियरिंग और ग्रुप ई के फार्मेसी में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने की वजह से प्रवेश परीक्षा को ऑफलाइन मोड में कराया था। शेष (बी,सी, डी, एफ, जी, एच, आई और के) ग्रुप की प्रवेश परीक्षा को ऑनलाइन मोड में कराया था। प्रवेश परीक्षा की सफलता को देखते हुए परिषद ने इस बार सभी ग्रुप की परीक्षा को ऑनलाइन  मोड में कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेड में कराई जाएगी परीक्षा

ग्रुप-बी में एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग
ग्रुप सी- फैशन डिजाइन, होटल मैनेजमेंट, टेक्सटाइल डिजाइन, पेंटिंग
ग्रुप डी-  माडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, लाइब्रेरी साइंस
ग्रुप एफ- बॉयोटेक्नोलॉजी
ग्रुप जी- पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर मार्केटिंग, कस्टम मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड हेल्थ, टूरिज्म, एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन, टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी, मास कम्यूनिकेशन, कंप्यूटर एंड हार्ड वेयर नेटवर्किंग, वेब डिजाइन, एकाउंटेंसी, रिटेल मैनेजमेंट
ग्रुप एच- होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी
ग्रुप आई- एयरक्राफ्ट मैनेजमेंट इंजीनियरिंग
ग्रुप जे- इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
ग्रुप के - लैट्रल इंट्री
 
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश के पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस वर्ष ऑनलाइन होगा। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 26 फरवरी से हो चुकी है। 15 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा 15-20 जून तक प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed