फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Energy Minister warns action will be taken if officers didn't not pick consumers call

Gorakhpur: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी चेतावनी- अवर अभियंताओं ने उपभोक्ताओं का फोन ना उठाया तो होगी कार्रवाई

Sun, 21 Aug 2022 04:26 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 21 Aug 2022 04:26 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा जोन के कुशीनगर जिले में बिजली निगम की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल होने आए थे। उन्होंने जोन के सभी अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया। कुशीनगर पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को कुशीनगर में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
Energy Minister warns action will be taken if officers didn't not pick consumers call
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को बिजली निगम के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर अवर अभियंता अगर समय से फोन उठाएं और उपभोक्ताओं की समस्याएं समय से सुनें तो उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। उनके फोन नहीं उठाने पर ही उपभोक्ता अधिशासी अभिंयता और मुख्य अभियंता को फोन करते हैं। ऐसे में पहली जिम्मेदारी अवर अभियंताओं की बनती है। उनके द्वारा फोन नहीं उठाने की शिकायत मिलती है तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री एके शर्मा जोन के कुशीनगर जिले में बिजली निगम की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल होने आए थे। उन्होंने जोन के सभी अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया। दरअसल, शनिवार की देर रात कुशीनगर पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को कुशीनगर में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें मुख्य रूप से करोड़ों रुपए की लागत से हेतिमपुर में बना सौदाहगिरी और हाटा नगरपालिका का नवनिर्मित कार्यालय हैं। उनके पास नगर विकास मंत्रालय भी है।
विज्ञापन


इनके बाद उर्जा निगम के मुख्य अभियंता ने जोन की बिजली संबधी समस्याएं सुनीं। मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि ऊर्जा मंत्री ने जोन में बिजली आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। आपूर्ति व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट दिखे। महाराजगंज और कुशीनगर में कुछ स्थानों पर बार-बार ट्रांसफार्मर के जलने की शिकायत को उन्होंने सही करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवर अभियंता अगर निचले स्तर पर ही उपभोक्ताओं की समस्या का सामाधान करवा दें तो उपभोक्ता परेशान होगा ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुकने पर 1912 पर जरूर करें संपर्क

मुख्य अभियंता ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने पर उपभोक्ता या जिसे भी सुचना मिले वह इसकी सूचना 1912 पर जरूर करे। 1912 नंबर उपभोक्ताओं की सुविधा और समस्याएं जल्द सुनी जा सकें, इसलिए बनाया गया है। 1912 पर फोन कर शिकायत नंबर मिलता है। इसमें शिकायत का समय, क्षेत्र, जेई, एसडीओ का फोन नंबर होता है। इससे समय पर संपर्क कर पता किया जा सकता कि किस क्षेत्र का ट्रांसफार्मर खराब हुआ है और कार्रवाई में विलंब होने पर अभियंताओं पर कार्रवाई भी की जा सकती। बिना 1912 पर फोन किए दूसरे ट्रांसफार्मर मिल ही नहीं सकता। उपभोक्ता चूक जाते हैं तो सूचना पर फिर अभियंता ही फोन कर शिकायत दर्ज करवाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed