बदल रहा है गोरखपुर: एंड हाई टेक बनाएगी रेलवे का सामान, आरएसपीएल भी लगाएगी सीवीजी प्लांट
कमिश्नर अनिल ढींगरा ने उद्यमियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं गोरखपुर विकास प्राधिकरण में भूमि की कमी नहीं है। यहां इंडस्ट्री लगाने वालों का पूरा सहयोग किया जाएगा। उद्यमी एक बार गीडा आकर अपनी जरूरत के अनुसार जमीन देख लें, जिसके बाद आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गीडा व आसपास विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी कंपनियों से निवेश के लिए प्रशासन ने बृहस्पतिवार की शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की। इस दौरान लुलु माल और अदाणी समूह के अलावा एंड हाइटेक कंपनी ने रेलवे का सामान और आरएसपीएल ग्रुप ने सीवीजी प्लांट लगाने के लिए जमीन की मांग की।
जनवरी के दूसरे सप्ताह में इनको जमीन दिखाई जाएगी। उम्मीद है कि नए साल में इनमें से कुछ कंपनियों के साथ गीडा प्रशासन का एमओयू भी हो जाएगा। 30 नवंबर को गीडा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में निवेश के लिए उद्यमियों का आह्वान किया था। उन्होंने इसके लिए करीब 80 उद्यमियों से बातचीत भी की थी। इसके बाद गीडा प्रशासन अब उद्यमियों के संपर्क में है।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार की शाम साढ़े पांच बजे कमिश्नर अनिल ढींगरा, जीडीए वीसी आनंद वर्धन, सीईओ गीडा अनुज मलिक, एसडीएम गीडा अनुपम मिश्र ने लुलु ग्रुप, अदाणी ग्रुप, इंडियन शुगर टेक्नोलॉजी ग्रुप, दीप एसोसिएशन, रेड टेप, डीएस ग्रुप, आरएसपीएल ग्रुप, एंड हाइटेक समेत कई उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। सीईओ गीडा अनुज मलिक ने सबसे पहले गीडा के बदलते स्वरूप से सभी को अवगत कराया। साथ ही गीडा, औद्योगिक गलियारा और धुरियापार में जमीन की उपलब्धता के बारे में बताया।
इसे भी पढ़ें: गड्ढे में स्कूली बस पलटी, दो छात्रों की मौत, आठ घायल; ग्रामीणों ने जाम लगाया
इसके बाद विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के प्रस्ताव सुने। इस दौरान रेलवे की प्रमुख सप्लायर कंपनी एंड हाइटेक ने 100 एकड़ में फैक्टरी बनाने का प्रस्ताव दिया। इसके अलावा आरएसपीएल ग्रुप ने यहां 20 एकड़ में सीवीजी (कंप्रेस्ड बायो गैस) प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया।
कमिश्नर अनिल ढींगरा ने उद्यमियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं गोरखपुर विकास प्राधिकरण में भूमि की कमी नहीं है। यहां इंडस्ट्री लगाने वालों का पूरा सहयोग किया जाएगा। उद्यमी एक बार गीडा आकर अपनी जरूरत के अनुसार जमीन देख लें, जिसके बाद आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: अब डोमिनगढ़ में नहीं करना पड़ेगा ट्रेनों को घंटों इंतजार, जनवरी में बन जाएगी तीसरी लाइन
लुलु मॉल व अदाणी ग्रुप के प्रतिनिधि जल्दी आएंगे गीडा
इस मीटिंग में मौजूद लुलु ग्रुप के प्रतिनिधि ने गीडा में पांच एकड़ में मिनी मॉल खोलने का प्रस्ताव दिया। गीडा प्रशासन की तरफ से इन्हें कालेसर जीरो प्वाइंट पर विकसित होने वाले व्यावसायिक क्षेत्र के बारे में बताया गया। कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि जल्दी ही जमीन देखने के लिए एक प्रतिनिधि को गोरखपुर भेजा जाएगा। इसके अलावा सेलोटायर ग्रुप की तरफ से गीडा क्षेत्र में एक होटल खोलने का प्रस्ताव दिया गया। कंपनी को इसके लिए 10 एकड़ जमीन चाहिए। गीडा सीईओ ने इन दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को इसी महीने गीडा आकर जमीन देखने का आमंत्रण दिया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज करेगा संभावित कोविड मरीजों की जांच, केवल सतर्कता की जरूरत
विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीत कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करा रहा है। समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। व्यापारी भी आगे बढ़कर व्यावसायिक माहौल को अनुकूल बनाए रखें।
व्यावसायिक क्षेत्रों एवं बाजारों में बिजली की निर्बाध व्यवस्था, साफ-सफाई, उचित यातायात प्रबंधन, अतिक्रमण मुक्ति के साथ ही अन्य सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। व्यापारियों ने जीएसटी नवीनीकरण के लिए शिविर लगाने की मांग की। एडीएम ने बताया कि नवीनीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन हो चुकी है। एडीएम ने कहा कि कोई भी मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित नहीं होगा। मंडी में नगर निगम की सुविधा का लाभ नहीं मिलने के बावजूद निगम द्वारा गृहकर एवं जलकर लेने पर एडीएम ने नियमानुसार कार्रवाई की बात कही।