{"_id":"6584989e00ab5296aa01fda9","slug":"third-line-now-trains-will-not-have-to-wait-for-hours-in-domingarh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-406730-2023-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: अब डोमिनगढ़ में नहीं करना पड़ेगा ट्रेनों को घंटों इंतजार, जनवरी में बन जाएगी तीसरी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: अब डोमिनगढ़ में नहीं करना पड़ेगा ट्रेनों को घंटों इंतजार, जनवरी में बन जाएगी तीसरी लाइन
Fri, 22 Dec 2023 02:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 02:09 PM IST
सार
तीसरी लाइन को डोमिनगढ़ से खलीलाबाद तक बढ़ाया जाना है। वहीं कुसम्ही से बैतालपुर तक भी तीसरी लाइन बिछेगी। डोमिनगढ़ से खलीलाबाद का खंड लखनऊ डिवीजन में आता है। इस खंड के लिए डीपीआर बन चुका है और अब स्वीकृति के लिए इसे डीआरएम ऑफिस भेजा गया है।
विज्ञापन
डोमिनगढ़ से गोरखपुर रेलवे स्टेशन तक बन रहा रेलवे की तीसरी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-डोमिनगढ़ के बीच तीसरी रेलवे लाइन के लिए स्लीपर बिछा दिए गए हैं। गिट्टी गिराने के बाद इस पर पटरी बिछाई जाएगी। जनवरी में इस लाइन के तैयार हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद गोरखपुर जंक्शन से गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी लाइन बिछाई जाएगी। तीसरी लाइन बिछ जाने से ट्रेनों को डोमिनगढ़ स्टेशन पर लाइन क्लीयर के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर स्टेशन से इस वक्त करीब 150 ट्रेन व 40 मालगाड़ियों का प्रतिदिन संचालन हो रहा है। इसके चलते लखनऊ-गोरखपुर-छपरा मेन लाइन ओवरलोड हो गई है। लखनऊ से आने वाली ट्रेनों को लाइन क्लीयर नहीं मिलने के चलते डोमिनगढ़ स्टेशन पर रोकना पड़ता है।
विज्ञापन
गोरखपुर स्टेशन के करीब पहुंचकर आधे से एक घंटे तक का यह इंतजार यात्रियों को बहुत भारी पड़ता है। आसपास के लोग तो वहीं सामान समेत उतर जाते हैं, लेकिन जिन्हें आगे की यात्रा करनी होती है, वे परेशान होते हैं। इस वजह से अक्सर ट्रेन लेट भी हो जाती है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज करेगा संभावित कोविड मरीजों की जांच, केवल सतर्कता की जरूरत
इस समस्या के समाधान के लिए डोमिनगढ़-गोरखपुर जंक्शन-गोरखपुर कैंट-कुसम्ही तक तीसरी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसमें से अब तक कैंट-कुसम्ही के बीच लाइन बिछाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इसके बाद डोमिनगढ़-गोरखपुर जंक्शन के बीच लाइन बिछाई जा रही है।
कम जगह के चलते हो रही है दिक्कत
डोमिनगढ़ से गोरखपुर जंक्शन के बीच का हिस्सा घनी आबादी वाला है। गोरखपुर जंक्शन से आगे बढ़ते ही गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास तीसरी लाइन के लिए जगह ही नहीं है। इसलिए यहां ओवरब्रिज के पास ही मेन लाइन में कनेक्ट होगी। डोमिनगढ़ तक कई जगह तीसरी लाइन कभी मेन लाइन के दक्षिण तो कभी उत्तर तरफ से बनाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: गड्ढे में स्कूली बस पलटी, दो छात्रों की मौत, आठ घायल; ग्रामीणों ने जाम लगाया
डोमिनगढ़-खलीलाबाद के बीच तीसरी लाइन के लिए भेजा गया डीपीआर
तीसरी लाइन को डोमिनगढ़ से खलीलाबाद तक बढ़ाया जाना है। वहीं कुसम्ही से बैतालपुर तक भी तीसरी लाइन बिछेगी। डोमिनगढ़ से खलीलाबाद का खंड लखनऊ डिवीजन में आता है। इस खंड के लिए डीपीआर बन चुका है और अब स्वीकृति के लिए इसे डीआरएम ऑफिस भेजा गया है। वहां से मंजूरी के बाद इसे वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। वहीं कुसम्ही से बैतालपुर के बीच सर्वे के बाद डीपीआर बन चुका है और इसे वरिष्ठ तकनीकी अफसरों के पास सुझाव के लिए भेजा गया है।