फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Notorious Diana and her accomplice arrested in robbery at retired accountant's house in Gorakhpur

रिटायर्ड लेखपाल के घर डकैती: कुख्यात डायना और साथी गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल- 10 लाख के जेवर बरामद

Sun, 11 Jan 2026 11:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 11 Jan 2026 11:19 AM IST
सार

शनिवार को भोर में सूचना मिली कि डायना और तेजू कुसम्ही जंगल में डकैती के गहने आपस में बांट रहे हैं और यहां से भागने की फिराक में हैं। पुलिस की टीमें वहां पहुंचीं तो भागने लगे। इस दौरान डायना पेड़ से टकरा गया, जिसमें उसके पैर टूट गए। वहीं, तेजू ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी  फायरिंग में उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। पुलिस ने उनके पास से करीब 10 लाख रुपये के गहने और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Notorious Diana and her accomplice arrested in robbery at retired accountant's house in Gorakhpur
मुठभेड़ में गिरफ्तार दयानंद उर्फ डायना। स्रोत : पुलिस

विस्तार

एम्स थाना क्षेत्र में रिटायर्ड लेखपाल के घर डकैती के मामले में शनिवार को भोर में पुलिस ने कुसम्ही जंगल के कुख्यात बदमाश देवेंद्र निषाद उर्फ डायना और उसके साथी चिलुआताल निवासी रामरक्षा उर्फ तेजू को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। कुसम्ही जंगल में हुई मुठभेड़ में रामरक्षा के दाहिने पैर में गोली भी लगी है।
विज्ञापन


भागते वक्त डायना पेड़ से टकरा गया जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जेल भिजवा दिया गया। जानकारी के अनुसार, पांच जनवरी को रजही मौर्या टोला में रिटायर्ड लेखपाल बालेंद्र सिंह के घर डकैती की वारदात हुई थी। शाम सात बजे चार बदमाश बाइक से उनके घर पहुंचे और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

उनके हाथ में पिस्टल था। विरोध करने पर बालेंद्र सिंह के सिर पर पिस्टल के बट से वार कर दिया था। इसके बाद घर से करीब 80 लाख रुपये के जेवर और चार लाख रुपये नकद बरामद किए थे। मामले की जांच में पुलिस की 20 टीमें लगी थीं।
विज्ञापन

पुलिस को पता चला कि वारदात को अंजाम देने में कुसम्ही जंगल के कुख्यात बदमाश डायना का भी हाथ है। शनिवार को भोर में सूचना मिली कि डायना और तेजू कुसम्ही जंगल में डकैती के गहने आपस में बांट रहे हैं और यहां से भागने की फिराक में हैं। पुलिस की टीमें वहां पहुंचीं तो भागने लगे। इस दौरान डायना पेड़ से टकरा गया, जिसमें उसके पैर टूट गए।

वहीं, तेजू ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी  फायरिंग में उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। पुलिस ने उनके पास से करीब 10 लाख रुपये के गहने और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई। मामले में तीन और आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं। ये गोरखपुर और आसपास के जिलों के बताए जा रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

रिटायर्ड लेखपाल के घर डकैती के मामले में दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से करीब 10 लाख रुपये के गहने और 50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed