{"_id":"62eb4e2811db3b2abb5f1289","slug":"employment-fair-5163-youth-got-jobs-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला: 5163 युवाओं को मिली नौकरी, 121 कंपनियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला: 5163 युवाओं को मिली नौकरी, 121 कंपनियों ने लिया हिस्सा
Thu, 04 Aug 2022 10:12 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:12 AM IST
सार
सर्वाधिक 250 युवाओं का चयन महिंद्रा एंड महिंद्रा पुणे की ओर से किया गया। रोजगार मेला के लिए एमएमएमयूटी में अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो गया था। गेट पर कंपनियों की सूची को देखकर युवाओं ने पंजीकरण काउंटर पर अपना नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन
गोरखपुर में रोजगार मेला में हिस्सा लेते युवा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेला में 5163 युवाओं के नौकरी का सपना साकार हुआ। रोजगार मेला में देशभर से 121 कंपनियां शामिल हुईं। 21 हजार से अधिक युवाओं ने मेले में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया।
सर्वाधिक 250 युवाओं का चयन महिंद्रा एंड महिंद्रा पुणे की ओर से किया गया। रोजगार मेला के लिए एमएमएमयूटी में अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो गया था। गेट पर कंपनियों की सूची को देखकर युवाओं ने पंजीकरण काउंटर पर अपना नाम दर्ज कराया। इसके बाद संबंधित कंपनी के पास उन्हें साक्षात्कार के लिए भेजा गया।
विभिन्न बाधाओं को पार करते हुए 5163 युवाओं ने नौकरी की तरफ कदम बढ़ाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोजगार मेला का उद्घाटन किया। इसके बाद 25 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की। इस मौके पर एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विधायक बिपिन सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ला, विमलेश पासवान, प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा आंद्रा वामसी, आईटीआई जेडी राजेश राम, नोडल प्राचार्य सत्यकांत आदि मौजूद रहे।