{"_id":"664a86952b3d6dd518002894","slug":"employees-should-participate-in-the-great-festival-of-democracy-vote-100-percent-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-563051-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हों कर्मचारी, करें शत प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हों कर्मचारी, करें शत प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
-वोट के माध्यम से चुने जाते हैं जनप्रतिनिधि, यही बनाते हैं सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सातवें चरण के मतदान के लिए सोमवार से कर्मचारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो रहा है। इसको लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आवश्यक बैठक तुर्कमानपुर में हुई। इसमें कर्मचारी नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में वोट का सर्वाधिक महत्व है। इसके माध्यम से ही लोग अपना जनप्रतिनिधि चुनते हैं। वही सरकार बनाते हैं। इसलिए कर्मचारी भी इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। हर कर्मचारी मतदान के माध्यम से लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हो।
कर्मचारी नेता रूपेश ने कहा कि अगर कर्मचारी अपना वोट नहीं करेंगे तो न तो उनकी ताकत पहचानी जाएगी और न ही कोई भी सरकार उनके दबाव में फैसला लेगी। इसलिए जनपद के समस्त कर्मचारी शिक्षक हर हाल में अपना मतदान अवश्य करें।
महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र के आस्था का सबसे बड़ा पर्व है, और हम इस देश के एक जिम्मेदार नागरिक हैं, और समाज के सजग प्रहरी भी हैं। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम अपने ईष्ट मित्र रिश्तेदार और परिवार को भी प्रेरित करें कि सभी देशहित में मतदान करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर गोविंद, राजेश सिंह, मदन मुरारी शुक्ल, वरुण वर्मा बैरागी, विजय शर्मा, श्याम नारायण शुक्ल, अशोक पांडे, अनूप कुमार, इजहार अली, कनिष्क गुप्ता, बंटी श्रीवास्तव सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।