फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Embers started raining again

गोरखपुर : फिर बरसने लगे अंगारे...पारा 40 पार

Wed, 10 May 2023 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Embers started raining again
मंगलवार को चिलचिलाती धूप में कुछ इस तरह से जाते विद्यार्थी।
गोरखपुर। पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद गर्मी ने फिर से सितम ढाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पारा एक बार फिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर में जैसे आसमान से अंगारे बरसने लगे। तीखी धूप में सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। जहां छांव में मिली वहीं पर राहगीर खड़ा होकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। पारा और चढ़ेगा, सप्ताह भर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे ही चटक धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया। हवा की रफ्तार मात्र 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहने के कारण सूरज की किरणों का तीखापन और भी ज्यादा महसूस हो रहा था। दिन चढ़ने के साथ-साथ तापमान बढ़ा और अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री पहुंच गया। जो सामान्य औसत तापमान से दो डिग्री ज्यादा था। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले, दोपहर में बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

हालांकि रात का तापमान औसत से एक डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पांच दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होंगी। न्यूनतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed