फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elephant enclosure will be ready in zoo by December

Gorakhpur News: चिड़ियाघर में दिसंबर तक तैयार हो जाएगा हाथी का बाड़ा

Mon, 12 Aug 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 12 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Elephant enclosure will be ready in zoo by December
- विश्व हाथी दिवस आज
विज्ञापन

फरवरी 2023 में रेस्क्यू किए गए हाथी गंगाराम को रखा जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में हाथी का बाड़ा दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। इसके बाद दर्शकों को यहां हाथी भी देखने को मिलेगा। यह प्रदेश में स्थित चिड़ियाघरों में पहला होगा जहां पर हाथी के लिए बाड़ा बनाया जा रहा है।
यहां फरवरी, 2023 में रेस्क्यू किए गए हाथी (गंगाराम) को रखा जाएगा। अभी वह विनोद वन में रखा गया है। इसके बाद दूसरे के लाने की व्यवस्था होगी। चिलुआताल के मोहम्मदपुर माफी में 15 फरवरी, 2023 को यज्ञ की कलशयात्रा में गंगाराम शामिल हुआ था।
विज्ञापन

किसी कारण से वह बिदक गया और फिर दो महिलाओं व चार वर्षीय बच्चे को सूंड से लपेटकर पटककर कुचल दिया था। तीनों की मौत के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी को रेस्क्यू किया और विनोद वन में रखा। इसके बाद 16 फरवरी से विनोद वन को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया। हाथी का कोई मालिक नहीं आया तो उच्चाधिकारियों ने हाथी को चिड़ियाघर में रखने का फैसला लिया। पहले चरण में शासन ने करीब 12 करोड़ रुपये भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राणि उद्यान के निदेशक विकास यादव ने बताया कि जू अथारिटी का नियम है कि चिड़ियाघर में दो हाथी एक साथ रखे जा सकते हैं। इसलिए एक हेक्टेयर में दो बाड़ा बनना है। शासन से धन मिलने के बाद एक बाड़ा बन रहा है जो दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद हाथी को विनोद वन से शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed