{"_id":"61793b42cdd112768a0dd6da","slug":"elephant-broke-electric-poles-and-branches-of-trees-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बिदके हाथी ने तोड़ा बिजली का पोल और पेड़ों की डालियां, महावतों ने ऐसे किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बिदके हाथी ने तोड़ा बिजली का पोल और पेड़ों की डालियां, महावतों ने ऐसे किया काबू
Wed, 27 Oct 2021 05:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Oct 2021 05:12 PM IST
सार
थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि महावत और वन विभाग की टीम के प्रयास से हाथी को काबू में कर लिया गया है। हाथी ने बिजली के खंभों और पेड़ों की डालियों को भी तोड़ दिया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
हाथी को काबू करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भाटपार रानी थाना क्षेत्र के ग्राम बहियारी बघेल में बुधवार को अचानक हाथी बिदक गया। यह देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर हाथी के मालिक और कई महावतों के साथ ही वन विभाग और पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद हाथी को काबू किया।
विज्ञापन
ग्राम बहियारी बघेल निवासी वृद्ध महावत नथुनी का पौत्र आबिद बिहार के सिवान निवासी पाल सिंह के हाथी का महावत है। वह रात में पास के किसी गांव में एक व्यक्ति के शादी समारोह में आया था। हाथी को लेकर रात में ही वह गांव आ गया।
विज्ञापन
सुबह हाथी के लिए गांव के बाहर एक पीपल के पेड़ पर चढ़कर डाल काटने लगा। तभी अचानक हाथी बिदक कर गया और उसने पेड़ में बंधी जंजीर तोड़ दी और सड़क पर दौड़ने लगा। यह देखकर गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर हाथी के मालिक पाल सिंह कुछ महावतों को लेकर तत्काल बहियारी बघेल पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना पाकर भाटपार रानी की पुलिस टीम व वन विभाग की टीम भी पहुंची और काबू करने की कोशिश शुरू हुई। इस दौरान हाथी कई बिजली के पोल वह पेड़ व उसकी डालियां तोड़ डाली।
टीम किसी तरह हाथी को घेर कर बगीचे में ले जाया गया। जहां वह पेड़ पौधों को तोड़ने लगा। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि महावत और वन विभाग की टीम के प्रयास से हाथी को काबू में कर लिया गया है।