फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity will not be cut even on negative balance, consumers will get relief.

Gorakhpur News: निगेटिव बैलेंस पर भी नहीं कटेगी बिजली, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Sun, 26 Apr 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 26 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Electricity will not be cut even on negative balance, consumers will get relief.
गोरखपुर। जिले में भीषण लू के बीच स्मार्ट मीटर एक व दो किलोवाॅट के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को निगेटिव बैलेंस पर बिजली तत्काल नहीं कटेगी। प्रदेश सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए यह निर्णय लिया है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन





जानकारी के अनुसार, एक किलोवाॅट तक के घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन बैलेंस निगेटिव होने पर भी तुरंत नहीं काटा जाएगा। ऐसे उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने के लिए पूरे 30 दिन का समय मिलेगा, जिससे अचानक हो रही असुविधा से वे बच सकेंगे। निगेटिव बैलेंस की स्थिति में एक माह का बिलिंग चक्र पूरा होने से पहले किसी भी परिस्थिति में कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
विज्ञापन

इससे उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए समय मिल जाएगा और उनकी बिजली भी चलती रहेगी। इसके लिए कनेक्शन काटने से पहले पांच अनिवार्य एसएमएस अलर्ट भेजे जाएंगे। इन अलर्ट के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनके बकाया की जानकारी समय-समय पर मिलती रहेगी, जिससे वे निर्धारित समय में भुगतान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दो किलोवाॅट तक के घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को भी आंशिक राहत प्रदान की गई है। अब उनका बिजली कनेक्शन 200 रुपये तक के निगेटिव बैलेंस पर नहीं काटा जाएगा। इसे लेकर तारामंडल के उपभोक्ता अजय सिंह ने बताया कि यह फैसला काफी अच्छा है। एक व दो किलोवाॅट के कनेक्शन वाले हम उपभोक्ताओं के पास तत्काल पैसा नहीं होता है। नई व्यवस्था से कुछ समय मिल जाएगा।



- लगने हैं 22 लाख स्मार्ट मीटर



जीनस कंपनी की ओर से गोरखपुर-बस्ती मंडल में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। फिलहाल इस पर रोक लगी हुई है। हालांकि जिले में 22 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इसमें अब तक लगभग पांच लाख के आसपास स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।


इस तरह की व्यवस्था अगर लागू होती है तो उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। कम से कम पैसा ना होने पर बिल तत्काल न जमा करने पर गर्मी में स्मार्ट मीटर में बिजली नहीं कटेगी। लोगों को अचानक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

- रणजीत चौधरी, अधीक्षण अभियंता, शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed