फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity supply in Gida will be better than 12 crores

UP News: 12 करोड़ से बेहतर होगी गीडा में बिजली आपूर्ति, कमिश्नर ने काम में तेजी लाने का दिया निर्देश

Wed, 22 Jun 2022 12:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Jun 2022 12:25 PM IST
सार

भारत सरकार के नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के तहत इस प्रोजेक्ट के लिए 93 करोड़ की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इसमें एनएमसीजी, प्रदेश सरकार तथा गीडा द्वारा वित्तीय भागीदारी की जानी है। इसके लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) का गठन किया जा चुका है।

विज्ञापन
Electricity supply in Gida will be better than 12 crores
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गीडा में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से जर्जर विद्युत लाइनों एवं उपकेंद्र के उपकरणों का उच्चीकरण होगा। शासन ने इसके लिए पहली किस्त के रूप में तीन करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने अधिशासी अभियंता को बाकी धनराशि के लिए पत्राचार करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि धन के अभाव में कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


मंगलवार को कमिश्नर ने मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास शासन की प्राथमिकताओं में है। उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्रमुखता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। औद्योगिक क्षेत्र में कॉमन इफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) की स्थापना के संबंध में बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र गीडा में 7.5 एमएलडी क्षमता के सीईटीपी की स्थापना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


 भारत सरकार के नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के तहत इस प्रोजेक्ट के लिए 93 करोड़ की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इसमें एनएमसीजी, प्रदेश सरकार तथा गीडा द्वारा वित्तीय भागीदारी की जानी है। इसके लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) का गठन किया जा चुका है। साथ ही पर्यावरण स्वीकृति की कार्रवाई भी की जा रही है। कमिश्नर ने काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस दौरान अधिकारियों ने नए विकसित औद्योगिक सेक्टर 15 से सेक्टर 13 में जाने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के निर्माण की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। बताया कि वैकल्पिक मार्ग का कार्य प्रगति पर है। कमिश्नर ने कहा कि कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी योजना में जनपद महराजगंज, कुशीनगर की प्रगति संतोषजनक न होने पर कमिश्नर ने योजना की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में सीईओ गीडा पवन अग्रवाल, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु अजीतसरिया, पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, उपाध्यक्ष आरएन सिंह, समेत चेंबर आफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी, उद्यमी एवं विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उठा खाद कारखाना द्वारा गोरखपुर के उद्योगपतियों को प्राथमिकता न देने का मामला
मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में खाद कारखाना द्वारा यहां के उद्योगपतियों को प्राथमिकता नहीं देने का मामला उठाया गया। बैठक में लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष दीपक कारीवाल ने यह मुद्दा उठाया। इस पर कमिश्नर ने सचिव, रसायन और उर्वरक भारत सरकार से बात करके उनके संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने उद्योग बंधु की बैठक का समय सुबह या शाम करने का आग्रह किया, जिसे मानते हुए कमिश्नर ने कहा कि आगे से बैठक शाम को ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed