फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity operators protest, billing counters remain closed

गोरखपुर: हक के लिए बिजली ऑपरेटरों ने दिया धरना, बिलिंग काउंटर रहे बंद

Wed, 27 Oct 2021 09:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 Oct 2021 09:36 AM IST
सार

ऑपरेटरों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक निजी फर्म का अनुबंध जुलाई में समाप्त हो गया था। इसके बाद जुलाई में अन्य फर्म के साथ अनुबंध हो गया और समायोजन कर उन्हीं कर्मचारियों को तैनाती भी दे दी गई। लेकिन जुलाई से ही मानदेय रोक दिया गया है।

विज्ञापन
Electricity operators protest, billing counters remain closed
तकनीकी कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में विद्युत मजदूर संगठन व पंचायत की ओर से आउटसोर्सिंग ऑपरेटरों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को उन्होंने चार महीने के बकाए भुगतान के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान तकनीकी कर्मचारियों के भी कार्य बहिष्कार की वजह से शहर व ग्रामीण के 66 बिलिंग काउंटर बंद रहे। इससे बिजली निगम के दफ्तरों में आए ग्राहकों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


ऑपरेटरों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक निजी फर्म का अनुबंध जुलाई में समाप्त हो गया था। इसके बाद जुलाई में अन्य फर्म के साथ अनुबंध हो गया और समायोजन कर उन्हीं कर्मचारियों को तैनाती भी दे दी गई। लेकिन जुलाई से ही मानदेय रोक दिया गया है। तीन दिन पहले एक माह के मानदेय का भुगतान किया गया है, बाकी के बारे में अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहे हैं। दीपावली भी आने वाली है। ऐसे में उम्मीद थी कि एक साथ तीन महीने का मानदेय मिलेगा तो कुछ राहत होेगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि जबतक ऑपरेटरों के बकाए का भुगतान नहीं होगा, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उपभोक्ता सेवा में खलल पड़ने की दशा में जिम्मेदारी अधीक्षण अभियंता की होगी। उन्होंने कहा कि राजस्व काउंटर पर काम कर रहे निविदा ऑपरेटरों का भारी पैमाने पर शोषण किया जा रहा है जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया मंडल प्रभारी अरुण कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान शहबाद, संजीव, विकास चंद्र यादव, शैलेश, विष्णु गोस्वामी, टीपू सुल्तान, राजेश यादव, धर्मवीर, गणेश यादव, पंकज चौधरी, धर्मवीर सैनी, आर्यन, वकील गौड़, अरूण पाल समेत अन्य मौजूद रहे।


कुछ जगहों पर दोपहर बाद खुल गए काउंटर
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन से शहरी क्षेत्र में 32 बिलिंग काउंटर बंद रहे। मंगलवार दोपहर दो बजे के बाद कुछ कर्मचारी वापस काम पर आए। इसके बाद कुछ काउंटर खुले जिसपर लोगों के बिजली बिल जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed