फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity department strike transformer blown 40 power stations closed in Gorakhpur

बिजली विभाग की हड़ताल से हाहाकार: ट्रांसफार्मर फुंका, गोरखपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 40 बिजली घर बंद

Fri, 17 Mar 2023 01:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Mar 2023 01:17 PM IST
सार

जिला अस्पताल की बिजली भी सुबह ट्रांसफार्मर जलने से ठप हो गई। मरीजों को एक्सरे, जांच करवाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही। देवरिया के राजेंद्र सुबह अपने हाथ का एक्सरे करवाने आए थे। लेकिन, बिजली आपूर्ति ठप होने से निजी सेंटर पर जाकर एक्सरे करवाना पड़ा।

विज्ञापन
Electricity department strike transformer blown 40 power stations closed in Gorakhpur
बंद पड़ा बिजली विभाग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अभियंताओं की हड़ताल से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। गीडा, रानीडिहा, दिव्यानगर, कुंतीनगर इलाके में भोर से बिजली नहीं है। जरूरी कामों के लिए पानी खरीदकर लाया जा रहा। ग्रामीण इलाकों में 70 से अधिक फीडर बंद हैं।

विज्ञापन


शहरी व ग्रामीण इलाकों में 40 से ज्यादा उपकेंद्र बंद हो चुके हैं। इससे लगभग 4 लाख से अधिक उपभोक्ता बिजली संकट से जूझ रहे हैं। शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान टाउनहॉल उपकेंद्र में लगने 7.50 एमबीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे जिला अस्पताल की भी बिजली बंद हो गई है। अस्पताल में जांच कराने के लिए आने वाले रोगी और तीमारदार परेशान घूम रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहा बिजली संकट, जूझते रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जिला अस्पताल की बिजली भी गुल

जिला अस्पताल की बिजली भी सुबह ट्रांसफार्मर जलने से ठप हो गई। मरीजों को एक्सरे, जांच करवाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही। देवरिया के राजेंद्र सुबह अपने हाथ का एक्सरे करवाने आए थे। लेकिन, बिजली आपूर्ति ठप होने से निजी सेंटर पर जाकर एक्सरे करवाना पड़ा।

बड़हलगंज निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि बड़हलगंज पंचायत क्षेत्र में गुरुवार सुबह 12 बजे से ही बिजली गुल है। पहले लगा कि यह सामान्य बात है। शाम तक आपूर्ति नहीं हुई तो पता चला कि बिजली निगम का विरोध प्रदर्शन चल रहा। अब बिजली कब आएगी? यह बताने वाला कोई नहीं है।



मुफ्तीपुर निवासी शिवांगी श्रीवास्तव ने कहा कि रात में पहले बिजली गुल हो गई थी। लगा आपूर्ति में कोई दिक्कत आ गई है, अभी आ जाएगी। लेकिन, सुबह बिजली आई। आई भी तो वोल्टेज लो था। घरों के पानी की टंकी खाली हो गई। दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल होने पर टंकी भरी गई।

ये हैं हड़ताल से प्रभावित गोरखपुर के बिजली घर

33kv मछली गांव

33kv कैंपियरगंज ग्रामीण

33kv  सोनौरा

33kv  पीपीगंज

33kv  नेतवर

33kv  सिंघोरवा

33kv  जंगल कौड़िया

33kv  सरहरी

33kv  एफ,सी,आई, गोरखपुर

33 kv कैंपियरगंज तहसील

33 kv अमहिया 

33 kv  चौरीचौरा

33 kv मुंडेरा

33 kv खुटहन

33 kv सरदारनगर

33 kv जगदीशपुर

33 kv नैयापर

33 kv भटहट

33 kv बड़हलगंज

33 kv डेरवा

33 kv पादरी बाजार

33 kv घघसरा 

33 kv पाली

33 kv खजनी

33  kv सहजनवां तहसील

33 kv सहजनवां ग्रामीण

33 kv अहिरौली

33 kv चैनपुर

33 kv कल्याणपुर मठिया

33 kv बांसगांव ग्रामीण

33 kv बांसगांव तहसील

33 kv बिधनापर

33 kv धुरियापार

33 kv रानीपुर

33 kv कौड़ीराम

33 kv हरपुर अनंतपुर

33 kv गोला बाजार

33 kv गोला तहसील

33 kv हरिहरपुर

33 kv नौसढ़

33 kv सेवई

33 kv खजनी तहसील

 

गोरखपुर शहर और देहात के बहुत सारे 11 kv के फीडर ब्रेकडाउन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed