फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity corporation help dest center not use in gorakhpur

यहां लोगों की मदद के लिए बनाया गया था हेल्प डेस्क, अब खुद मदद की दरकार

Tue, 23 Jun 2020 10:44 AM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Jun 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation help dest center not use in gorakhpur
बंद पड़ा है डाउनहाल हेल्प डेस्क सेंटर और बक्सीपुर हेल्प डेस्क सेंटर। - फोटो : अमर उजाला।

बिजली निगम के दो उपकेंद्र में बने हेल्प डेस्क सेंटर को देखकर लगता है कि इन्हें खुद हेल्प की जरूरत है। दो साल पहले 20 अप्रैल से उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए यहां एक मेज, कुर्सी और कंप्यूटर रखकर हेल्प डेस्क बनाई गई थी। लेकिन, अब यह स्टोर रूम और वाहन स्टैंड में तब्दील हो चुकी है।

विज्ञापन


उपखंड के एक कर्मचारी ने बताया कि खंड कार्यालयों पर इसकी व्यवस्था की गई थी। लेकिन, अब व्यवस्था सिर्फ दीवारों पर लिखी नजर आती है। उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।   
विज्ञापन


मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शहर के चारों वितरण केंद्र पर हेल्प डेस्क बने थे। कर्मचारियों की तैनाती नहीं होना गंभीर विषय है। जांच कराकर इसे प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 1
टाउनहाल उपकेंद्र   
समय: दोपहर 1:30 बजे
उपकेंद्र के बिलिंग काउंटर के सामने हेल्प डेस्क बनी है। बाहर लोगों की जानकारी के लिए दीवार पर हेल्प डेस्क केंद्र लिखा है, लेकिन अंदर का नजारा बेहद हैरान करने वाला है। यहां कर्मचारियों ने अपने वाहन खड़े किए हैं। हेल्प डेस्क की सेवा लेने पहुंचे एक ग्राहक को काउंटर पर बैठे कर्मचारी से जानकारी लेनी पड़ी। उन्होंने भी जानकारी नहीं होने की बात कहकर वापस लौटा दिया।


केस 2
बक्शीपुर उपकेंद्र  
समय: दोपहर 2:30 बजे
उपकेंद्र के कोने में बनाया गया हेल्प डेस्क सेंटर वीरान पड़ा है। हेल्प डेस्क के बाहर कर्मचारियों ने बाइक खड़ी की है। शीशे के अंदर झांककर देखा तो दो कुर्सी तो रखी थी, लेकिन कर्मचारी नहीं थे। सेंटर पर एक कंप्यूटर के साथ कर्मचारी की तैनाती की गई थी। आज वहां कुछ बोरियां भरी थीं। पूछने पर पता चला कि केंद्र लंबे समय से बंद है। स्टोर रूम के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed