फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity Corporation cut power of many government departments including RTO for dues in gorakhpur

बिजली निगम ने बकाए को लेकर की कार्रवाई, आरटीओ समेत काटी 14 सरकारी विभागों की बिजली

Tue, 13 Oct 2020 12:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Oct 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation cut power of many government departments including RTO for dues in gorakhpur
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बिजली निगम ने बकाए को लेकर सरकारी विभागों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को आरटीओ समेत 14 सरकारी विभागों की बिजली काट दी गई। आरटीओ पर 7.53 लाख रुपये बकाया है। ईपीएफ विभाग पहुंची बिजली निगम की टीम से अधिकारियों ने समय मांगा।

विज्ञापन


एसडीओ ऐश्वर्य सिंह ने बताया कि ईपीएफ विभाग पर 13 लाख रुपये का बकाया है। ईपीएफ के अफसरों ने तत्काल कुछ रकम का भुगतान भी किया। बाकी का भुगतान दो दिन में करने की आश्वासन दिया गया। इसपर उनकी लाइन नहीं काटी गई।
विज्ञापन


बिजली निगम की टीम ने सोमवार को निजी उपभोक्ताओं के साथ ही सरकारी विभागों पर बकाया वसूली का अभियान चलाया। इसमें बीएसएनएल रेलवे स्टेशन एजीएम कार्यालय, एवीएम कार्यालय बीएसएनएल विश्वविद्यालय के साथ अन्य दो कनेक्शनों पर लगभग 10 लाख रुपये की बकाएदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग अभियान के दौरान बकाया जमा नहीं करने पर चार कनेक्शनों की बिजली काट दी गई। ऐसे ही सिंचाई विभाग के तीन कनेक्शनों पर लगभग साढे़ चार लाख रुपये का बकाया है। इनकी बिजली भी काट दी गई। इसके अलावा गंडक विभाग, पीएनबी धर्मशाला बाजार शाखा के साथ कुछ अन्य विभागों पर कार्रवाई की गई।


अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि फिलहाल अभियान जारी रहेगा। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ सरकारी विभाग भी बकाएदारी जमा कर दें। अगर चेकिंग अभियान में बकाएदारी मिली तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed