फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity cables will be underground on University Road

Gorakhpur News: यूनिवर्सिटी रोड पर अंडरग्राउंड होंगे बिजली के तार

Fri, 15 Aug 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity cables will be underground on University Road
- नगर निगम ने जारी किया टेंडर, पथ प्रकाश विभाग करेगा काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय चौराहे से छात्रसंघ चौक तक की 860 मीटर लंबी स्मार्ट सड़क पर अब 33 और 11 केवी की हाई वोल्टेज बिजली लाइनें जमीन के नीचे बिछाई जाएंगी। यह काम बिजली निगम नहीं बल्कि नगर निगम का पथ प्रकाश विभाग खुद करेगा। इसके लिए शासन से 7.84 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है और नगर निगम ने ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। फर्म के चयन के बाद काम युद्धस्तर पर शुरू होगा।
यह पहली बार है जब नगर निगम सीधे इस तकनीकी कार्य को अंजाम देगा, जिसे विशेषज्ञ प्रशासनिक क्षमता की बड़ी परीक्षा मान रहे हैं। सड़क का निर्माण दिसंबर 2024 में 9.50 करोड़ की लागत से शुरू हुआ था, जो जुलाई 2025 तक पूरा होना था लेकिन अब तक केवल 80 प्रतिशत काम हो पाया है। भूमिगत लाइन डालने का नया कार्य जुड़ने से इसमें और समय लग सकता है।
विज्ञापन

अब तक सड़क के दोनों ओर सीसी नाला बनाकर ढका जा चुका है, जिसे फुटपाथ के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। कुछ हिस्सों में अलग फुटपाथ बनाया गया है। साइकिल ट्रैक हटाकर सड़क चौड़ी की गई है। बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर भी शिफ्ट किए गए हैं। आगे सेंट्रल वर्ज पर पौधरोपण, डेकोरेटिव लाइट, बेंच और पार्किंग स्पेस भी तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि बिजली निगम पर निर्भर रहने के बजाय नगर निगम का प्रकाश विभाग यह काम करेगा, जिससे तेजी और पारदर्शिता दोनों बनी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed