फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electrical workers adamant work boycott continues

Gorakhpur News: विद्युत कर्मचारी अड़े, कार्य बहिष्कार जारी, निराश हुए उपभोक्ता

Thu, 01 Dec 2022 11:22 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Dec 2022 11:22 AM IST
सार

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारियों इं ऐश्वर्य सिंह, इं शिवम चौधरी, इं सोमदत्त शर्मा, रघुनाथ प्रसाद संगम मौर्य ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि चेयरमैन बिजली कर्मियों की समस्याओं के बारे में तथ्यों को छिपाकर सरकार को गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन
Electrical workers adamant work boycott continues
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ऊर्जा निगम के रवैये से क्षुब्ध विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा है। काम-काज ठप होने से विभिन्न समस्याओं का निस्तारण कराने दफ्तरों में पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा।

विज्ञापन


आम जनता को असुविधा न हो, इस दृष्टि से कार्य बहिष्कार के दौरान भी बिजली उत्पादन गृहों, पारेषण एवं परिचालन को कार्य बहिष्कार से अलग रखा गया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारियों इं ऐश्वर्य सिंह, इं शिवम चौधरी, इं सोमदत्त शर्मा, रघुनाथ प्रसाद संगम मौर्य ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि चेयरमैन बिजली कर्मियों की समस्याओं के बारे में तथ्यों को छिपाकर सरकार को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे ऊर्जा निगमों में कार्य का वातावरण पूरी तरह समाप्त हो गया है और टकराव बढ़ता जा रहा है। समिति ने चेतावनी दी कि यदि शांतिपूर्ण कार्य बहिष्कार के दौरान किसी भी बिजली कर्मी का उत्पीड़न किया गया, तो इसके परिणाम गंभीर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विवेक सिंह, मनोज श्रीवास्तव, नवनीत पटेल, अखिलेश गुप्ता, उपेंद्र पाल, प्रवीण सिंह, राजेश चौहान, कृष्ण मोहन यादव आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


ये हैं प्रमुख मांगे
पुरानी पेंशन बहाली, चेयरमैन व प्रबंध निदेशक के पदों पर उचित प्रक्रिया के तहत चयन, बिजली कर्मियों को पूर्व की भांति 9 वर्ष, 14 वर्ष एवं 19 वर्ष की सेवा के उपरांत पदोन्नति पद का समयबद्ध वेतनमान सहित 15 सूत्री मांगें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed