{"_id":"6654d87c7db3c4ef340405b9","slug":"electric-wires-hanging-like-death-electricity-corporation-unaware-gorakhpur-news-c-207-1-sgkp1004-117863-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मौत बनकर लटक रहे बिजली के तार, विद्युत निगम बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मौत बनकर लटक रहे बिजली के तार, विद्युत निगम बेखबर
विज्ञापन
रुधौली। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भितेहरा के माधवपुर गांव के नागरिक बिजली के तारों से खासे परेशान हैं। तार ढीले होकर जमीन से कुछ ही फीट पर लटक रहे हैं। स्थिति यह है कि इनके नीचे से गुजरते समय नागरिकों की सांसें अटक जाती है।
माधवपुर में 8-10 फीट की ऊंचाई पर बिजली के नंगे तार लटक रहे हैं। तार इतने ढीले हो चुके हैं कि यह गांव के ही विपिन पटेल की छत की फर्श पर टिक गए हैं। एहतियातन विपिन ने एक डंडे की मदद से घर को सुरक्षित किया हुआ है। नागरिक शशि प्रताप चौधरी, सुनील कुमार, शिव कुमार, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इन तारों के नीचे से गाड़ियां गुजारने के लिए दिक्कतें होती हैं, तारों को लंबे डंडे की मदद से ऊपर उठाया जाता है तब जाकर कृषि यंत्र व ट्रैक्टर ट्रॉली निकल पाती है।
कई बार शिकायत की गई हर बार संविदाकर्मी आते हैं ठीक करने के लिए खर्चा मांगते हैं। एसडीओ विद्युत आनंद यादव ने बताया कि गांव में एक किमी की एलटी लाइन को हटाकर एबी केबल लगाया जाता है। जल्द ही कार्य करा दिया जाएगा।