फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electric train will also run on Gorakhpur to Nautanwan-Gonda route

गोरखपुर से नौतनवां-गोंडा रूट पर भी दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन, अब जल्द शुरू होगा काम

Tue, 02 Feb 2021 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Feb 2021 11:27 AM IST
सार

  • बजट का प्रावधान होने से तेजी से पूरा होगा विद्युतीकरण का कार्य
  • एनईआर में 885 किलोमीटर पर विद्युतीकरण को मिल चुकी है मंजूरी

विज्ञापन
Electric train will also run on Gorakhpur to Nautanwan-Gonda route
भारतीय रेल। - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर से नौतनवां-गोंडा रूट पर भी अब इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो गया है। विद्युतीकरण के लिए बजट का प्रावधान होने से इस रूट पर विद्युतीकरण में अब तेजी आएगी। इसके साथ ही 2020-21 और 2021-22 में कुल 885 किलोमीटर रूट पर विद्युतीकरण काम मंजूर हो चुका है। जल्द ही इस रूट पर भी काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे में विद्युतीकरण का काम बहुत तेजी से किया गया। 15 सालों में एनई रेलवे के इंजीनियरों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने एलईआर के कुल 3477 किलोमीटर रूट के सापेक्ष 2049 किलोमीटर रूट पर विद्युतीकरण का काम पूरा कर दिया। इसके चलते वर्तमान समय में 60 फीसदी से अधिक ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से चल रही हैं।  
विज्ञापन


एनईआर में भी दौड़ेगी विस्टा डोम ट्रेन
पर्यटकों को लुभाने के लिए विस्टा डोम ट्रेन चलाने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। एनईआर में भी ऐसी ट्रेनें चलाई जाएंगी। खासकर इज्जतनगर मंडल और मैलानी रूट पर इसे चलाया जा सकता है। नए डिजाइन की विस्टाडोम कोच वाली इस ट्रेन का ऊपरी सतह पारदर्शी होता है, छत पर कांच लगाया जाता है। हर कोच में 44 पर्यटकों के बैठने की क्षमता होती है। दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए लंबी खिड़की वाला लाउंज भी हर कोच में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वाराणसी में सबसे ज्यादा ट्रैक पर विद्युतीकरण

एनई रेलवे में सबसे ज्यादा विद्युतीकरण कार्य वाराणसी मंडल में हुआ है। इस मंडल में 35 अलग-अलग सेक्शन में 1062 रूट किलोमीटर पर विद्युतीकरण हो चुका है। वहीं लखनऊ मंडल के 13 अलग-अलग सेक्शन में 539 रूट किलोमीटर पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। जबकि इज्जतनगर मंडल के सात अलग-अलग सेक्शन में 448 रूट किलोमीटर पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है।

2020-21 में होने वाला विद्युतीकरण

वाराणसी मंडल
मांधाना-भ्रमावर्त आठ किलोमीटर
सलेमपुर-बरहज बाजार 20.25 किलोमीटर
फेफना-इंदारा 50 किलोमीटर

इज्जतनगर मंडल
बरेली सिटी-पीलीभीत 58.34 किलोमीटर
पीलीभीत-टनकपुर 63 किलोमीटर

लखनऊ मंडल
गोरखपुर-आनन्दनगर 42 किलोमीटर
 

2021-22 में होने वाले काम

वाराणसी मंडल
मऊ-साहगंज 100 किलोमीटर

इज्जतनगर मंडल
मैलानी-पीलीभीत 67 किलोमीटर
मुरादाबाद-काशीपुर-लालकुंआ 150 किलोमीटर

लखनऊ मंडल
आनंदनगर-गोंडा 180 किलोमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed