फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   heavy rains in Gorakhpur people of 1500 houses faced crisis due to no electricity for 19 hours

गोरखपुर में आफत की बारिश: 19 घंटे गुल रही बिजली, 1500 घरों के लोगों ने झेला संकट

Sun, 03 Oct 2021 09:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 03 Oct 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
heavy rains in Gorakhpur people of 1500 houses faced crisis due to no electricity for 19 hours
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
गोरखपुर जिले में डेढ़ हजार से अधिक घरों के लोगों ने 19 घंटे से अधिक समय तक बिजली संकट झेला। शुक्रवार देर रात 12 बजे रुस्तमपुर इलाके में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बिजली का पोल आधा झुक गया था। इससे पांच खंभों के तार झूल कर नीचे गिर गए। इसका असर यह हुआ कि टाउनहॉल के पुराने बिजलीघर से जुड़े इलाके में आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने बताया कि रात में तीन बजे ही संविदाकर्मी लाइनमैनों की टीम भेजी गई। इसके बाद खंभे को सीधा करने के साथ झूल रहे तारों को वापस खंभों पर बांधने का काम शुरू हुआ। चूंकि, लगातार बारिश हो रही थी, ऐसे में काम करने के दौरान काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अवर अभियंता को फोन कर सूचना देने का प्रयास किया गया तो उनका फोन ही नहीं उठा। लोगों की नाराजगी कटौती के साथ फोन न उठाने से भी रही। स्थानीय निवासी शिशिर ने कहा कि फोन उठाकर फाल्ट की जानकारी समय से दे देते और बनने में कितना समय लगेगा यह बता देते तो चिंता कम हो जाती।
विज्ञापन


पानी की टंकियां खाली, इन्वर्टर अनुपयोगी
सुबह से लगातार बारिश होने से गर्मी से काफी राहत मिली, लेकिन रात से ही बिजली गुल होने पर घरों में पानी की टंकियां खाली हो र्गइं। लोगों को घर के आस पास से हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। इसके अलावा इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। घरों में अंधेरा होने के साथ ही अन्य उपकरण भी बंद हो गए। वर्क फ्रॉम होम करने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें भीगते हुए घर से बाहर दूसरे परिचितों एवं दोस्तों के आवासों पर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन फीडर भी छह घंटे बंद रहा
गोरखपुर। विश्वविद्यालय बिजली घर से पुलिस लाइन फीडर तक जाने वाली एचटी लाइन में भी फाल्ट आ गया। इससे फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली गुल हो गई। अधिशासी अभियंता टाउनहॉल ने बताया कि बारिश के बीच अचानक फाल्ट होने से मरम्मत कार्य करने में काफी दिक्कत आई। रात 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। इसके अलावा राप्तीनगर, पादरी बाजार, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, असुरन, राप्तीनगर बाजार समेत अन्य आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति गुल रही।


वर्क टू रूल पर होने से उपभोक्ताओं को हुई अधिक परेशानी
अवर अभियंता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वर्क टू रूल पर हैं। मतलब, सरकारी अवकाश के दिन अवर अभियंता किसी प्रकार का कोई काम नहीं करेंगे। इसके अलावा काम वाले दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सिर्फ काम कर सीयूजी नंबर बंद कर दफ्तर छोड़ देते है। अगले दिन सुबह 9 बजे वापस मोबाइल ऑन करते हैं। दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवकाश होने की वजह से अवर अभियंताओं ने फाल्ट की सूचना अटेंड नहीं की। इस वजह से पहले तो घंटो लोग इंतजार करते रहे, इसके बाद लाइनमैन ने मोर्चा संभला। साथ में अधिशासी अभियंता भी फील्ड में थे। शनिवार को लंबी कटौती होने का एक कारण यह भी था। इसके अलावा बारिश की वजह से काम करने में भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed