{"_id":"61926f66f1c6374e532df474","slug":"electric-pole-broken-due-to-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कार की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, 15 घंटे से अधिक गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कार की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, 15 घंटे से अधिक गुल रही बिजली
Mon, 15 Nov 2021 08:02 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Nov 2021 08:02 PM IST
सार
एसडीओ शाहपुर अमन तिवारी ने बताया कि कार की टक्कर से बिजली का पोल झुक गया था। सोमवार को सुबह से ही बिजली कर्मियों ने काम शुरू किया। शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू करवा दी गई।
विज्ञापन
बिजली की आपूर्ति बाधित।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शिवपुर सहबाजगंज कॉलोनी में रविवार की रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आसपास के सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। सोमवार सुबह 10 बजे के बाद टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया।
इसके बाद शाम से बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। रविवार की रात में शिवपुर सहबाजगंज मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराई। इससे बिजली के दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। पोल से बिजली के तार झूलकर नीचे की तरफ आ गए। इससे अचानक पोल से आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने इसकी जानकारी शाहपुर स्थित बिजली घर के अफसरों और कर्मचारियों को दी। सूचना के बाद भी सोमवार सुबह तक कोई बिजली कर्मचारी नहीं पहुंचा। सुबह 10 बजे के बाद कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। उधर बिजली बाधित होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
घरों में लगा इंवर्टर भी बोल गया तो पानी की टंकी का पानी भी खत्म हो गया। जिसकी वजह से कॉलोनी में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉलोनी के रहने वाले भोलू ने बताया कि रविवार की रात तेज रफ्तार गाड़ी से बिजली के पोल में टक्कर लग गई थी।
इससे बिजली के दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। एसडीओ शाहपुर अमन तिवारी ने बताया कि कार की टक्कर से बिजली का पोल झुक गया था। सोमवार को सुबह से ही बिजली कर्मियों ने काम शुरू किया। शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू करवा दी गई।