गोरखपुर के लिए खुशखबर: मोतीराम अड्डा, महावीर छपरा और मिर्जापुर बाजार तक चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के अलावा शहर के बाहर भी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। तीन नए रूटों को चिह्नित किया गया है। 10 इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री इन बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। पहले से तीन रूटों पर 15 बसें चल रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब मोतीराम अड्डा, महावीर छपरा और देवरिया बाईपास तिराहा से चिड़ियाघर, सहारा इस्टेट होकर मिर्जापुर बाजार तक जाना सुविधाजनक होगा। इन रूटों पर भी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इन रूटों पर चलने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं।
इलेक्ट्रिक बसों के नए रूट प्लान से बड़ी आबादी को फायदा मिलेगा। अभी तक गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र के तीन रूटों पर 15 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। वातानुकूलित होने की वजह से इन बसों में यात्रा करना सुविधाजनक और आरामदायक है।
नगर निगम के बेड़े में अब 10 और इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो रही हैं। इन बसों के लिए रूट भी निर्धारित कर लिया गया। ये बसें अलग-अलग तीन रूटों पर गोरखपुर से मोतीराम अड्डा, महावीर छपरा और मिर्जापुर बाजार तक जाएंगी। इन बसों के संचालन के बाद गोरखपुर में छह रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी।
यह होगा रूट
- महेसरा, खोराबार, जंगल सिकरी, बनसप्ती, कड़जहा चौराहा होते हुए मोतीराम अड्डा तक।
- महेसरा, नौसड़, एकला बाजार, सेंवई बाजार होते हुए महावीर छपरा तक।
- महेसरा से देवरिया बाईपास तिराहा (अमर उजाला चौराहा) से बुद्ध विहार पार्ट सी, चिड़ियाघर, सहारा इस्टेट व सिक्टौर चौराहा होते हुए मिर्जापुर बाजार तक।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के अलावा शहर के बाहर भी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। तीन नए रूटों को चिह्नित किया गया है। 10 इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री इन बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। पहले से तीन रूटों पर 15 बसें चल रही हैं।