खुशखबर: 26 सितंबर से पूरे प्रदेश में एक साथ चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, पीएम मोदी और सीएम योगी दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी एक साथ हरी झंडी दिखाकर बसों को करेंगे रवाना, गोरखपुर में भी चलेंगी 25 इलेक्ट्रिक बसें, ट्रायल के तौर पर 20 सितंबर से शुरुआत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे प्रदेश में एक साथ 26 सितंबर से इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गोरखपुर में भी 25 इलेक्ट्रिक बसें चलनी है। ट्रायल के तौर पर बसें 20 सितंबर को ही गोरखपुर आ जाएंगी।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में 750 इलेक्ट्रिक बसों के चलने की तारीख तय हो गई है। 26 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी या दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना करेंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि गोरखपुर में भी 25 इलेक्ट्रिक बसें चलनी है। इनके लिए महेशरा में चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। ट्रायल के तौर पर 20 सितंबर को ही इलेक्ट्रिक बस इन गोरखपुर आ जाएंगी। लो फ्लोर की इन बसों के आने के बाद दिव्यांग, बुजुर्ग लोगों को यात्रा करने में काफी सहूलियत हो जाएगी।
पीपीपी मोड में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि नगरीय परिवहन प्रणाली के तहत शासन ने गोरखपुर शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मंजूरी दी है। नगर निगम ने इसके लिए रूट तय कर दिए हैं। लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल पूरा हो गया है। गोरखपुर शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पीपीपी मोड में चलाई जाएंगी।
कंपनी की ओर से हैं रखे जाएंगे ड्राइवर और कंडक्टर
इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने वाली कंपनियां ही ड्राइवर और कंडक्टर की नियुक्तियां करेंगी। चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस कंपनी की ओर से ही ड्राइवर और कंडक्टरों की नियुक्ति करेगी। इनकी सैलरी की जिम्मेदारी भी कंपनी की होगी।
विज्ञापन
बस संचालन के लिए बनेगी एसपीवी
नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि बसों के संचालन के लिए स्पेशल परपस व्हीकल (एसएलवी) का गठन किया जाएगा। साथ ही नगर निगम और कंपनी का एक इस्क्रो (द्गह्यष्ह्म्द्ग2) एकाउंट खोला जाएगा। इसमें एक निर्धारित रकम जमा होगी। वहीं निर्धारित रकम छोड़कर उक्त रकम उस खाते में रखनी होगी। ताकि कंपनी का खर्च चलता रहे। वहीं प्रति किलोमीटर के हिसाब से नगर निगम उक्त कंपनी को पैसा देगी। उसके बाद जो रकम बचेगी वह नगर निगम को लाभ होगा।
नगर निगम ने बसों के लिए तैयार किए हैं दो रूट
मुख्य चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि निर्धारित दो रूटों पर 12-13 बसें सुबह सात से रात के नौ बजे तक चलाई जाएंगी। स्टॉपेज भी तय कर दिए गए हैं। जिस स्टॉपेज पर बस शेल्टर नहीं हैं, वहां बनवाया जाएगा। अगले चरण में बसों की संख्या में इजाफा होगा।
ये हैं रुट
रानीडीहा- काली मंदिर- झुंगिया (रूट-1)
रानीडीहा तिराहा, एमएमएमयूटी, कूड़ाघाट, गुरुंग तिराहा, आरकेबीके, मोहद्दीपुर चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, काली मंदिर, पटेल चौराहा, धर्मशाला फ्लाईओवर, असुरन चौक, एचएन सिंह चौराहा, राप्तीनगर चौराहा, खजांची चौराहा, मुगलहा पेट्रोल पंप, मेडिकल कॉलेज, झुंगिया गेट, झुंगिया चौराहा तक।
नौसड़-धर्मशाला-महेसरा(रूट-2)
नौसड़, खजनी रोड, ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी, महेवा मंडी, रुस्तमपुर, दाउदपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, धर्मशाला बाजार चौराहा, तरंग क्रासिंग, गोरखनाथ फ्लाईओवर, गोरखनाथ थाना, गोरखनाथ चिकित्सालय, इंडस्ट्रियल स्टेट रोड, बरगदवा तिराहा, महेसरा डिपो तक।