{"_id":"61dbb9f62f0f3027e77bf709","slug":"electric-buses-will-run-from-airport-to-ramgarh-tal-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: एयरपोर्ट से पर्यटन स्थल वाले मार्गों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, शासन से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: एयरपोर्ट से पर्यटन स्थल वाले मार्गों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, शासन से मिली मंजूरी
Mon, 10 Jan 2022 10:15 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:15 AM IST
सार
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि शासन से दो और इलेक्ट्रिक बसें जल्द मिल जाएंगी। एयरपोर्ट से रामगढ़ताल समेत शहर के कुछ अन्य पर्यटन स्थलों तक यह बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर एयरपोर्ट से रामगढ़ताल समेत कुछ अन्य पर्यटन स्थलों पर भी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। शासन से गोरखपुर के लिए दो और इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं। बसों की आपूर्ति की जिम्मेदारी पीएमआई कंपनी को दी गई है।
विज्ञापन
हाल ही में शहर में तीन रूटों पर 15 इलेक्ट्रिक बसें चलाई गई हैं। 10 और ई-बसों के जल्द मिलने की संभावना है। इनके अलावा शासन ने दो और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए स्वीकृति दी है। शासन ने दो और लो-फ्लोर वातानुकूलित बसों के लिए 30 सितंबर को ई-टेंडर किया था।
विज्ञापन
टेंडर के बाद बसों की आपूर्ति की जिम्मेदारी पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को मिली है। नगरीय परिवहन निदेशालय के संयुक्त निदेशक अजीत सिंह ने आपूर्ति करने का आदेश जारी कर दिया है। नगर निगम प्रशासन इन बसों को शहर के पर्यटन स्थलों के बीच चलाने की योजना तैयार की है। इन बसों के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति आवास के पास चार्जिंग स्टेशन तैयार किया गया है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि शासन से दो और इलेक्ट्रिक बसें जल्द मिल जाएंगी। एयरपोर्ट से रामगढ़ताल समेत शहर के कुछ अन्य पर्यटन स्थलों तक यह बसें चलाई जाएंगी।