फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electric buses start from Raptinagar depot, people will get convenience

Gorakhpur News: राप्तीनगर डिपो से इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, लोगों को मिलेगी सुविधा

Sat, 25 Apr 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Electric buses start from Raptinagar depot, people will get convenience

विज्ञापन
- तीन बसों को हरी झंडी, 20 बसों के संचालन का रास्ता साफ
- ट्रायल रन में तमकुही, अयोध्या और सोनौली रूट पर चली बसें



गोरखपुर। परिवहन निगम की ओर से बनाए जा रहे राप्तीनगर बस डिपो पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए तैयार किए गए चार्जिंग स्टेशन के पूरी तरह चालू होने के साथ शुक्रवार को तीन इलेक्ट्रिक बसों को तमकुही, अयोध्या और सोनौली मार्ग पर चलाया गया।

तीन बसों के चलने से शासन से प्राप्त 20 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का मार्ग अब साफ हो गया है। शुक्रवार को गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन से तीन इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन बसों के शुरू होने से शहरवासियों को स्वच्छ, साइलेंट और आरामदायक सफर का नया अनुभव मिला। प्रारंभिक चरण में इन बसों को तमकुही, अयोध्या और सोनौली मार्ग पर ट्रायल के रूप में चलाया जा रहा है। पहले दिन यात्रा करने वाले यात्रियों ने इलेक्ट्रिक बसों को बेहद आरामदायक और आधुनिक बताया। यात्रियों के अनुसार, बसों में एसी सुविधा, आरामदायक सीटों से सफर काफी सुखद रहा।
विज्ञापन

वहीं परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान बसों की चार्जिंग क्षमता, दूरी और संचालन व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। सभी मानकों पर सफलता मिलने के बाद बाकी 17 बसों को भी सेवा में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed