{"_id":"5fde5d0b8ebc3e40fa4be2f3","slug":"electric-bus-buses-could-not-come-to-gorakhpur-due-to-the-delay-of-bhel-company-gorakhpur-city-news-gkp3775480197","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर शहर में इस वजह से अभी नहीं आ पाईं इलेक्ट्रिक बसें, इन दो खास रूट पर चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर शहर में इस वजह से अभी नहीं आ पाईं इलेक्ट्रिक बसें, इन दो खास रूट पर चलेंगी
Sun, 20 Dec 2020 10:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बसें। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की लेटलतीफी की वजह से शहर में इलेक्ट्रिक बसें नहीं आ सकीं। दिसंबर में इस सेवा की शुरुआत होनी थी। लिहाजा अब शहर के लोगों को इस सुविधा के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
प्रस्ताव के मुताबिक दिसंबर में दो इलेक्ट्रिक बसें आ जानी थीं, जिन्हें एयरपोर्ट पर चलाए जाने की योजना थी। भेल ने बसों को उपलब्ध कराने से फिलहाल इनकार कर दिया है। जबकि पहले भेल ने नगर निगम को आश्वासन दिया था कि दिसंबर में वह दो इलेक्ट्रिक बसों को भेज देगा। इस पर नगर निगम ने अस्थायी तौर पर कुलपति आवास के पीछे निगम के स्टोर में इन बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी तैयार कर लिया है। योजनानुसार चार्जिंग स्टेशन मोगलहा में बनाया जाना है।
विज्ञापन
25 इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की मंजूरी
प्रदेश सरकार ने गोरखपुर में 25 इलेक्ट्रिक बसों को चलाने के लिए मंजूरी दी है। प्राथमिक तौर पर गोरखपुर में दो इलेक्ट्रिक बसों को उपलब्ध कराने पर भेल ने सहमति जताई थी। प्रावधान के अनुसार इन बसों को एयरपोर्ट से पार्किंग और पार्किंग से एयरपोर्ट तक चलाया जाना है। फिलहाल इस सेवा में इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन
नगर निगम चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने कहा कि भेल ने बसों को दिसंबर में उपलब्ध कराने को कहा था। लेकिन अब इसकी संभावना नहीं है। इन बसों को एयरपोर्ट से पार्किंग एरिया तक चलाया जाना है।
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि कुलपति आवास के पीछे नगर निगम के स्टोर में बसों की चार्जिंग के लिए अस्थायी तौर पर व्यवस्था की गई है। भेल समय से गोरखपुर नगर निगम को इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। ऐसे में फिलहाल इलेक्ट्रिक बसों की सेवा शहर में थोड़ी देर से मिलेगी।
बसों के लिए रूट तय
शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए रूट तय हो चुका है। इन बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को दी गई है। निर्धारित दो रूट पर 12-13 बसें सुबह सात से रात नौ बजे तक चलाई जाएंगी। स्टॉपेज का भी चयन हुआ है। जिस स्टॉपेज पर बस शेल्टर नहीं है, वहां इसे बनवा जाएगा। अगले चरण में बसों की संख्या में इजाफा होगा।
इन मार्गों पर चलाई जाएगी बस...
रानीडीहा-काली मंदिर- झुंगिया (रूट-1)
रानीडीहा तिराहा, एमएमएमयूटी, कूड़ाघाट, गुरुंग तिराहा, आरकेबीके, मोहद्दीपुर चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, काली मंदिर, पटेल चौराहा, धर्मशाला फ्लाईओवर, असुरन चौक, एचएन सिंह चौराहा, राप्तीनगर चौराहा, खजांची चौराहा, मुगलहा पेट्रोल पंप, मेडिकल कॉलेज, झुंगिया गेट, झुंगिया चौराहा तक।
नौसड़-धर्मशाला-महेसरा(रूट-2)
नौसड़, खजनी रोड, ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी, महेवा मंडी, रुस्तमपुर, दाउदपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, धर्मशाला बाजार चौराहा, तरंग क्रासिंग, गोरखनाथ फ्लाईओवर, गोरखनाथ थाना, गोरखनाथ चिकित्सालय, इंडस्ट्रियल स्टेट रोड, बरगदवां तिराहा, महेसरा डिपो तक।