फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electric bus and truck collide, many injured including both drivers

Gorakhpur News: इलेक्ट्रिक बस व ट्रक में टक्कर, दोनों चालक समेत कई घायल

Sat, 27 Jul 2024 05:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Electric bus and truck collide, many injured including both drivers
फोटो --
विज्ञापन

बेलीपार में बिस्टौली खुर्द गांव के सामने फोरलेन पर हुआ हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर शुक्रवार की सुबह सात बजे बिस्टौली खुर्द स्थित दुर्गा मंदिर के सामने इलेक्ट्रिक बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इसमें दोनों चालक समेत कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर एनएचएआई के एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।

गोरखपुर से सवारी भरकर इलेक्ट्रिक बस कौड़ीराम जा रही थी। बिस्टौली खुर्द के सामने फोरलेन पर बने डायवर्जन पर मोड़ते समय बड़हलगंज की तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इसमें ट्रक चालक आजमगढ़ के मेहनापुर निवासी 45 वर्षीय सुभाष, बस परिचालक 30 वर्षीय रवीश कुमार सिंह के सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

वहीं बस चालक 45 वर्षीय अभिषेक के पैर में और बस में सवार बघराई निवासी 50 वर्षीय पुतना देवी, बांसगांव निवासी 80 वर्षीय महेंद्र पांडेय के भी हाथ, पैर व सिर में चोटें आईं हैं। अन्य सवारियों को हल्की चोटें आईं। जिनका स्थानीय स्तर पर उपचार कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


............................
बच्चों को लेकर जा रहा स्कूली वाहन पलटा, पांच घायल

सहजनवां के भीटी रावत स्थित एचवीएम विद्यालय के बच्चों को लेकर जा रहा स्कूली वाहन शुक्रवार को गीडा के कोड़री कला के पास पलट गया। 15 बच्चे सवार थे, जिसमें पांच घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। बताया जाता है कि दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी होने के बाद कोड़री कला और टड़वा माफी गांव के रहने वाले 15 बच्चों को लेकर स्कूली वाहन निकला था। 2:30 बजे के करीब कोड़री कला मंदिर के पास एक पशु को बचाने में चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया और वाहन बंधे से पलट गया। बच्चों की चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने जब बच्चों को निकाला तो पांच को हल्की चोटें आई थीं। सूचना पर पहुंचे अभिभावक बच्चों का उपचार कराकर घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed