Election Results: तीन राज्यों में जीत पर जश्न, पटाखे फोड़ थिरके भाजपाई
तीन राज्यों में विधान सभा चुनाव में जीत पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। कांग्रेस और उसके गठबंधन के दलों को ऐसा ही जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा और जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार हाथों हाथ लेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत पर भाजपा नेताओं ने जश्न मनाया। क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा पर भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत पर बधाई दी।
क्षेत्रीय कार्यालय पर जुटे भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। इसके बाद पटाखों की आवाज और भाजपा नेताओं के उदघोष से क्षेत्रीय कार्यालय परिसर गूंज उठा। इस दौरान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, मनोज शुक्ला, पंकज जायसवाल राहुल तिवारी, गणेश जायसवाल, हरिनारायण सिंह, दिनेश सिंह समेत काफी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
उधर, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में बेनीगंज कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया गया। महानगर मंत्री गौरव तिवारी बड़ू, ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही , देवेश श्रीवास्तव, रण विजय शाही, इंद्रमणि सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद रहे। झूलेलाल सिंधी युवा सेवा मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष विक्की कुकरेजा के नेतृत्व में सिंधी समाज के लोगों ने लक्ष्मी सत्संग भवन पर मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- जनसमस्याओं के समाधान में कोताही बर्दाश्त नहीं
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर अंजु चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी के जोड़ी की मेहनत और अमित शाह की रणनीति ने तीनों राज्यों में सफलता दिलाई। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि देश के प्रमुख तीन राज्यों में पार्टी को मिली अपार जनसमर्थन भारतीय राजनीति की नई इबारत लिखेगी।
इसे भी पढ़ें: पति की बरसी पर कपड़े दान करने गई महिला की हादसे में मौत, भतीजा घायल
जनता ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब : सहजानंद राय
तीन राज्यों में विधान सभा चुनाव में जीत पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। कांग्रेस और उसके गठबंधन के दलों को ऐसा ही जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा और जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार हाथों हाथ लेगी।
इसे भी पढ़ें: संस्थापक सप्ताह आज से शुरू, जनरल वीके सिंह ने ली शोभायात्रा की सलामी
सांसद ने एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री को मिठाई खिला कर दी जीत की बधाई
सांसद रवि किशन ने भाजपा की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी व सीएम योगी के प्रति आभार जताया है। गोरखपुर एयरपोर्ट पर सांसद ने केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई भी दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी बहुमत से हैट्रिक लगना, पीएम मोदी पर जनता के विश्वास को दर्शाता है।